सपा का गंभीर आरोप, गड्ढा मुक्त सड़क के नाम पर हो रही लूट

उन्नाव- उत्तर प्रदेश में विकास की चिता जला दी गई है। सरकार गढ्ढा मुक्त सड़क के नाम पर पैसा लूट रही हैं सड़के आज भी गड्ढों में तब्दील है।हर साल नवंबर दिसंबर में करोड़ों रुपए जारी कर सरकार गढ्ढा मुक्त करने का ढोंग करती हैं।लेकिन जनपद की सारी सड़कें आज गढ्ढो में तब्दील है।

विधानसभा पुरवा में बन रहा अत्याधुनिक 100 बेड का अस्पताल समाजवादी सरकार की देन हैं, मवई ग्राम पंचायत योजना, सहित हुसैन नगर पड़री मार्ग सहित अन्य जनपद की सैकड़ो योजनाएं भी अखिलेश यादव सरकार की देन हैं। यह बातें समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को सबोधित करते हुए पुरवा के पूर्व विधायक उदयराज यादव ने कही।

बांगरमऊ उपचुनाव को लेकर 28 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांगरमऊ में जनसभा कर जनपद में 190 योजनाओं का शिलान्यास लोकार्पण किया था।

जिसपर पलटवार करते हुए आज पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा।एमएलसी सुनील साजन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आजतक सिर्फ समाजवादी पार्टी के किए कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे हैं।समाजवादी सरकार की योजनाओं का जनपद में किया गया काम अपना बता कर जनता की आंखों में धूल झोंकने वाले लोगों को जनता चुनाव में सबक सिखाएगी।

आज प्रदेश में अराजकता, बेरोजगारी, गुंडागर्दी, लूट का बोलबाला है।किसानों को समय से यूरिया तक उपलब्ध नहीं हो सकी इसबार।नहरों से पानी गायब है।जनपद के साथ भाजपा की सरकार ने जो सौतेला व्यवहार किया है उसका पछतावा आज जनता कर रही है।जनपद की सैकड़ों समाजवादी योजनाओं का फीता काटकर योगी आदित्यनाथ ने अपना काम बता दिया।वही बेरोजगारों को भी गुलाम बनाने की योजनाएं लागू कर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने वाली सरकार को इस प्रदेश का नौजवान माफ नहीं करेगा।

जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता ऊब चुकी है वह अब इनके जुमलों में नही आने वाली है।इनके झूठे वादो का जवाब देने के लिए जनता तैयार है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए गए लोकार्पण शिलान्यास समाजवादी सरकार की देन हैं जिनको अपना नाम देकर फीता काट रहे हैं योगी आदित्यनाथ।भाजपा सरकार के अन्याय और अत्याचार से जनता त्रस्त है।प्रदेश में हो रही हत्याएं सरकार के शासन की पोल खोल रहे हैं।बहन बेटियां आज असुरक्षित महसूस कर रही हैं।बेटी बचाव का नारा आज चेतावनी बन गया है।

उप चुनाव को देखकर की गई घोषणाओं के झांसे में अब जनता नही आने वाली है।कांफ्रेंस में प्रमुख रूप में एमएलसी सुनील यादव, जिलाध्यक्ष धमेन्द्र, उदयराज यादव,पूर्व जिला महासचिव राजेश यादव, सुरेश पाल सहित सभी प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button