सोनाक्षी ने सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपना नाम किया कायम
बॉलीवुड में अपने एक्टिंग से सभी के दिलों में स्थान बनाने वाली सोनाक्षी सिन्हा आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही है। सोनाक्षी ने बॉलीवुड में बहुत ज्यादा नाम कमाया हैं वउन्होंने कई हिट मूवीज में कार्य किया। सोनाक्षी बॉलीवुड के सुपरस्टार रहे शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं। आज हम आपके लिए सोनाक्षी के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ बहुत ही दिलचस्प बातें लेकर आए हैं जिन्हे सुनने के बाद आपको हैरानी होगी। सोनाक्षी को पेंटिंग का बहुत शौक हैं साथ ही वह स्केच भी बनाती हैं।
आप सभी ने सोनाक्षी को फिल्म ‘लुटेरा’ में पेंटिंग करते हुए देखा ही होगा। सोनाक्षी ने एक बार इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें साड़ी पहनना बहुत पसंद हैं व वह बचपन से साड़ी पहनती हैं।
सोनाक्षी फिल्मों में गानो के रैपिंग के दौरान एक्टिंग बहुत अच्छी करती हैं इसके लिए उनकी कई बार तारीफें हुई व सभी ने उन्हें खूब पसंद भी किया। सोनाक्षी को बॉलीवुड में लाने वाले सलमान खान हैं जिन्होंने उन्हें एक्टिंग के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद सोना ने अपना वजन कम किया व बॉलीवुड में सलमान खान के अपोजिट कार्य किया।
सोनाक्षी का नाम वर्ष 2012 में बनती सचदेवा से जोड़ा गया था आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि बंटी सचदेवा सलमान की भाभी सीमा खान के भाई हैं। सोनाक्षी का नाम अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह व शाहिद कपूर के साथ भी जुड़ चुका है।
सोनाक्षी ने सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपना नाम कायम किया हैं उन्होंने हॉलीवुड फिल्मों ‘रिओ 2′ व राइज ऑफ़ दी गार्जियंस’ के हिंदी वर्जन में अपनी आवाज दी हैं।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]