प्रकाश जावड़ेकर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहीं ये बात
राहुल गांधी आए दिन देश में हो रहे अपराधों को लेकर मोदी सरकार पर तंज कसते रहते है।इसी बीच केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस शासित राज्यों में हुई दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा।
राहुल गांधी आए दिन देश में हो रहे अपराधों को लेकर मोदी सरकार पर तंज कसते रहते है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस शासित राज्यों में हुई दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस नेताओं को अपनी पार्टी द्वारा शासित राज्यों में हुई घटनाओं पर भी बोलना चाहिए ना कि हाथरस और अन्य जगहों पर जाकर फोटो सेशन करवाना चाहिए।
प्रकाश जावड़ेकर ने आगे कहा, पंजाब के होशियारपुर के टांडा गांव में छह साल की दलित लड़की के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना बेहद चौंकाने वाली है। राजनीतिक दौरों पर जाने के बजाय, राहुल गांधी को पंजाब और राजस्थान का दौरा करना चाहिए और महिलाओं के साथ अपराध की घटनाओं का संज्ञान लेना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री ने कहा, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और न ही प्रियंका गांधी ने टांडा में पीड़ित परिवार से मुलाकात की। वे अपनी पार्टी द्वारा शासित राज्यों में महिलाओं के साथ अन्याय पर ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन पीड़ित परिवार के साथ फोटो सेशन के लिए हाथरस और अन्य स्थानों पर जाते हैं।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]