बलिया: अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने दिया ये बड़ा बयान
महाराष्ट्र पुलिस द्वारा रिपब्लिक टीवी के एडिटर चीफ अर्नव गोस्वामी के साथ दुर्व्यवहार व उनकी गिरफ्तारी को लेकर बैरिया विधानसभा से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहाकि ये घटना लोकतंत्र पर गला घोटने वाली घटना है।
महाराष्ट्र पुलिस द्वारा रिपब्लिक टीवी के एडिटर चीफ अर्नव गोस्वामी के साथ दुर्व्यवहार व उनकी गिरफ्तारी को लेकर बैरिया विधानसभा से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहाकि ये घटना लोकतंत्र पर गला घोटने वाली घटना है।
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पद और पैसे के लिए अपने पिता के सिद्धांतों को छोड़कर कांग्रेस पार्टी से हाथ मिलाने वाले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से इससे ज्यादा अपेक्षा नहीं की जा सकती है। वह कुर्सी के लिए कुछ भी कर सकते हैं।अर्नव गोस्वामी की गिरफ्तारी लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर हमला है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि उद्धव ठाकरे कांग्रेस की कठपुतली मुख्यमंत्री बने हुए हैं।
यह भी पढ़े: लखनऊ : अबू सलेम के करीबियों पर चलेगा सीएम योगी का डंडा
कांग्रेस पार्टी का इतिहास रहा है कि अपने स्वार्थ में हमेशा लोकतंत्र का गला दबाया है। उन्होंने 1975 में इंदिरा गांधी द्वारा लगाई गई इमरजेंसी का हवाला देते हुए कहा कि उस समय भी मीडिया पर इंदिरा गांधी ने पाबंदी लगा दी थी। उसी तरह की घटना महाराष्ट्र की सरकार ने किया है। सच लिखने व सच बोलने वाले पत्रकारों को परेशान करना कतई उचित नहीं है। उन्होंने तत्काल अर्नव गोस्वामी को रिहा करने की मांग महाराष्ट्र सरकार से किया है। साथ ही महाराष्ट्र के राज्यपाल से इस प्रकरण को गंभीरता से लेने का आग्रह करते हुए महाराष्ट्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग की हैं।
report : arvind chaurasia
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]