बलिया: युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक का सहारनीय कार्य, छठ व्रतियों को दी पूजन सामग्री
बलिया मालदेपुर मोड़ पर युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह द्वारा छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री वितरण किया गया।
बलिया मालदेपुर मोड़ पर युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह द्वारा छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री वितरण किया गया।
युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की छठ लोकआस्था का महापर्व है।आज पूरे विश्व में पूर्वांचल में मनाए जाने वाले छठ पर्व की लोकप्रियता बढ़ रही है परंतु योगी सरकार के द्वारा छठ पर्व पर कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है।
ये भी पढ़े-प्रतापगढ़ : बारातियों से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई, 14 की मौत
सिंह ने कहा की उत्तर प्रदेश सरकार को छठ पर्व पर राज्य स्तरीय छुट्टी की घोषणा करनी चाहिए।श्री सिंह ने कहा की छठ पर्व पर योगी सरकार को घाट पर समुचित व्यवस्था करना चाहिए।श्री सिंह ने कहा की युवा चेतना जनता के सुख-दुःख में पूरी ताकत के साथ खड़ी है।श्री सिंह ने कहा की युवा चेतना सामाजिक परिवर्तन हेतु संकल्पित है।श्री सिंह ने कहा की उत्तर प्रदेश में धर्म के आधार पर भाजपा सियासत कर रही है परंतु विकास पर कोई ध्यान नहीं है।श्री सिंह ने कहा की 2022 में उत्तर प्रदेश में महापरिवर्तन सुनिश्चित है।
छठव्रतियों के बीच सूप,नारियल और ईख का वितरण किया गया।पूरे जनपद से हज़ारों छठव्रतियों की उपस्थिति रही।इस अवसर पर अजय राय मुन्ना,बैजू राय,अजय ओझा,राम व्यास राय,जमाल हस्नैन डंपू,निखिल पांडेय,सन्नी तिवारी,चमचम तिवारी,रवि बिंद,मोनु राय,प्रियांशु राय निरहुआ,बबलू राय,नकुल राय,शिवपाल यादव,जिशान अहमद अंसारी,सीता पासवान,कृष्णानंद यादव आदि उपस्थित रहे।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]