क्यों इस बीजेपी सांसद के घर पर मनाया जा रहा है जश्न?
दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और लगातार दूसरी बार सांसद बने मनोज तिवारी के पास खुश होने की एक और वजह आ गई है। उनके घर नन्ही परी आयी है।
भोजपुरी एक्टर और नेता मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) के घर खुशियाँ आयीं हैं। दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और लगातार दूसरी बार सांसद बने मनोज तिवारी के पास खुश होने की एक और वजह आ गई है। उनके घर नन्ही परी आयी है।
मनोज (Manoj Tiwari) ने ट्विटर पर बच्ची को गोद लिए हुए एक फोटो साझा की और लिखा, मेरे घर आयी एक नन्हीं परी…आई एम ब्लेस्ड विद ए बेबी गर्ल…जय जगदंबे।
ये भी पढ़े-कन्नौज: इत्र के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान
मेरे घर आयी एक नन्ही परी… I am blessed with a baby girl… जय जगदंबे.. ?? pic.twitter.com/JYarVvRf4X
— Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) December 30, 2020
मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) को बधाई देते हुए दिल्ली बीजेपी के सचिव इम्प्रीत सिंह बख्शी ने लिखा, ”लक्ष्मीजी के आगमन पर आपको एवं आपके परिवार को लख लख बधाइयां। बता दें कि मनोज तिवारी का साल 2011 में तलाक हो चुका है।
उनकी एक और बेटी भी है। राजनीति की बात करें तो मनोज तिवारी ने इस वक्त कृषि कानूनों के समर्थन में मुहिम छेड़ी हुई है। उन्होंने हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को किसान पर भ्रम मिटाने के लिए अपने घर आमंत्रित किया था। इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी कई गाने गाए हैं। इनमें से एक फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में गाया गया गाना है, जिसके बोल ‘जियो ओ बिहार के लाला’ है. ये गाना काफी हिट हुआ था।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]