ब्रोकली खाने से होते हैं ये जबरदस्त फायदे…

महिलाओं के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए ब्रोकली बहुत फायदेमंद होती है इसलिए महिलाओं के संतुलित आहार में ब्रोकली को शामिल करने की सलाह दी जाती है।

महिलाओं के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए ब्रोकली (Broccoli) बहुत फायदेमंद होती है इसलिए महिलाओं के संतुलित आहार में ब्रोकली को शामिल करने की सलाह दी जाती है। ब्रोकली में फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो बड़ी से बड़ी बिमारियों और बॉडी इन्फेक्शन से लड़ने की क्षमता रखते हैं। यह शरीर को स्वस्थ और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने में मदद करता है।

ब्रोकोली (Broccoli) में कैरेटेनॉयड्स ल्यूटिन पाया जाता है। ये दिल की धमनियों को स्वस्थ बनाए रखता है। इसके सेवन से दिल का दौरा पड़ने और अन्य बीमारियों के होने की आशंका कम हो जाती है। इसमें मौजूद पोटैशि‍यम कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ने नहीं देता है।

ब्रोकोली (Broccoli) के सेवन से कैंसर होने की आशंका भी कम हो जाती है। ब्रोकली में फिटाकेमिकल अधिक मात्रा में पाया जाता है। ब्रोकोली में मौजूद तत्व शरीर से विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालने का काम करते हैं।

फोलेट की कम मात्रा लेने से डिप्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। ब्रोकोली (Broccoli) में फोलेट की भरपूर मात्रा पायी जाती है। ये मूड को बेहतर बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी होता है। साथ ही ये मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक है।

ये भी पढ़े-तनाव को कम करता है तिल, जानें इसके ढेर सारे फायदे

लिवर में फैट के बढ़ने से लिवर से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। लिवर काम करना बंद भी कर सकता है। ऐसे में ब्रोकली (Broccoli) में पाया जाने वाला सल्फोराफेन फैटी लिवर की समस्या से बचा सकता है।

ब्रोकोली (Broccoli) में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है। विटामिन सी शरीर में इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने और संक्रमण से बचाव में मदद करता है।

प्रेगनेंसी में आयरन डेफिशिएंसी एनीमिया का खतरा ज्‍यादा रहता है। गर्भावस्‍था में आयरन की जरूरत ज्‍यादा होती है और प्राकृतिक स्रोतों से इसकी पूर्ति करना बेहतर रहता है। ब्रोकली (Broccoli) में आयरन और फोलिक एसिड प्रचुरता में पाया जाता है। अपने आहार में ब्रोकली को शामिल कर आप रोजाना की आयरन की पूर्ति कर सकती हैं।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button