स्कीन के लिए बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है चंदन का तेल
पुराने समय में चंदन का इस्तेमाल तेल स्कीन, सेहत और अच्छे बालों के लिए किया जाता था। चंदन का तेल कई स्वास्थय समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल कई सारी आयुर्वेदिक दवाइयों को बनाने में किया जाता है।
पुराने समय में चंदन के तेल (Sandal oil) का इस्तेमाल स्कीन, सेहत और अच्छे बालों के लिए किया जाता था। चंदन का तेल कई स्वास्थय समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल कई सारी आयुर्वेदिक दवाइयों को बनाने में किया जाता है। ये एक भूरे रंग की डंडी होती है, जो जीनस सैंटलम पेड़ की सुगंधित लकड़ी से मिलती है। वहीं इसे घाव पर लगाने से घाव जल्दी भर जाता है।
ये भी पढ़ें – ओवरस्लीपिंग करना हो सकता है खतरनाक, जानें चौंकाने वाले नुकसान
इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है जो स्किन में होने वाली जलन को रोकने में मदद करते हैं। चंदन के पेड़ से तैयार किए जाने वाले तेल को चंदन का तेल (Sandal oil) कहा जाता है। आज हम आपको चंदन के तेल से होने वाले फायदे के बारे में बताएंगे जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
चंदन के तेल (Sandal oil) से होने वाले फायदे-
1.आज कल हर दूसरे व्यक्ति में एंजायटी की की समस्या देखने को मिल रही है। रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक चंदन के तेल से अगर अरोमाथेरेपी मसाज किया जाए तो हम इस समस्या से निजात पा सकते हैं।
2. चंदन में नेचुरल ऑयल होता है जो सनटैन को हटाने में मदद करता है। वहीं स्किन में होने वाली जलन को भी कम करता है।
3. चंदन में एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं जो मुंहासे और घावों को जल्दी भरने में मदद करते हैं। चंदन आपको कई स्किन प्रोब्लम से भी बचता है।
4. चंदन के तेल में α-santalol नाम का एक कम्पाउंड पाया जाता है जो स्किन कैंसर से लड़ने में भी मदद कर सकता है।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]