टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद सीएम योगी ने हॉकी टीम को दी बधाई
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हॉकी टीम को जीत की बधाई दी है। सीएम योगी ने ट्वीट करके लिखा
2020 टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीत के इतिहास रच दिया है, इस वक़्त पुरे देश में ख़ुशी का माहौल है। 41 साल बाद हॉकी में मेडल जीतकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने करोड़ो देशवासियों का दिल जीत लिया है। कांस्य पदक को लेकर हुए इस मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर भारत ने जीत दर्ज़ की। इस जीत के बाद उन्हें देशभर से ढेर सारी बधाइयां मिल रही है।
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हॉकी टीम को जीत की बधाई दी है। सीएम योगी ने ट्वीट करके लिखा कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम की इस जीत को इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय बताया।
सीएम योगी ने ट्वीट करके दी बधाई
आज टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता है। आज की सफलता ने भारतीय हॉकी के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय को जोड़ा है।
'टीम इंडिया' की इस अविस्मरणीय उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है।
हार्दिक बधाई 'टीम इंडिया'।
जय हिन्द!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 5, 2021
टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने के बाद सीएम योगी ने ट्वीट करके कहा कि,”आज टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता है। आज की सफलता ने भारतीय हॉकी के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय को जोड़ा है। ‘टीम इंडिया’ की इस अविस्मरणीय उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है। हार्दिक बधाई ‘टीम इंडिया’
1980 मास्को में जीता था आखरी पदक
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने आखरी बार 1980 मास्को ओलंपिक में अपने आठ स्वर्ण पदक में से आखिरी पदक जीतने के 41 साल बाद ओलंपिक पदक जीती है। जिसकी वजह से ये जीत और भी ज्यादा खास हो गयी है। 1980 से लेकर अभी तक के इस सफर में भारतीय टीम ने बहुत कुछ झेला जिसमे बीजिंग ओलंपिक 2008 के लिये क्वालीफाई नहीं कर पाने और हर ओलंपिक से खाली हाथ लौटने की कई मायूसियां शामिल रहीं।
एक समय पे 1-3 से पिछड़ रही भारतीय टीम ने अपनी रणनीति में बदलाव करके अगले आठ मिनट में चार गोल दागकर जीत दर्ज करके सबको चौका दिया। हॉकी टीम की इस जीत के साथ अब टोक्यो ओलंपिक में ये भारत के चार पदक हो गए है।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]