कानपुर: पांडु और गंगा नदी का पानी घुसा लोगों के घरों में, आने वाले समय में और बढ़ सकता है जलस्तर

प्रदेश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाले कानपुर में गंगा नदी और पांडु नदी का जल स्तर काफी ज्यादा बढ़ गया है। गंगा और पांडु नदी का पानी अब निचले इलाकों में बहुत तेजी से घुस रहा है।

प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से नदियों का जलस्तर लगातार बहुत तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश के बड़े राज्य कानपुर और प्रयागराज में गंगा नदी निचले इलाकों में प्रवेश कर चुकी है। जिसकी वजह से वहां के लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाले कानपुर में गंगा नदी और पांडु नदी का जल स्तर काफी ज्यादा बढ़ गया है। गंगा और पांडु नदी का पानी अब निचले इलाकों में बहुत तेजी से घुस रहा है।

इसी वजह से अबतक वहां पे 100 से ज्यादा घरों में रहने वाले लोग अपना घरबार छोड़कर दूसरे सुरक्षित स्थानों की तरफ पलायन कर चुके है। जिले में सबसे ज्यादा कहर इस वक्त पांडु नदी बरपा रही है। कानपुर शहर के बर्रा 8, वरुण विहार, तात्या टोपे नगर, मेहरबान सिंह का पुरवा में पानी काफी बढ़ गया है।

यहां पे लोगों के घरों में पानी भर गया है। जिससे उनको कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्यादातर लोग अपने घरों में ताला लगाकर अपने परिजनों के यहां चले गए है।

अधिकारियों ने किया मौके का दौरा

निचले इलाको में गंगा और पांडु नदी का पानी घुसने के बाद अधिकारियों ने मौके का दौरा किया है। पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी प्रभावित इलाकों वरुण बिहार, मेहरबान सिंह का पुरवा, तात्या टोपे नगर जाकर हकीकत जान रहे है। यहां रहने वाले लोगों ने बताया कि अधिकारी न सिर्फ मना करने आए थे बल्कि उनसे कह कर गए हैं कि आसपास बनाए गए शेल्टर होम और स्कूलों की तरफ वह लोग रुख कर लें क्योंकि नदी का जलस्तर जैसे-जैसे बढ़ेगा परेशानियां भी बढ़ने लगेगी।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button