कौशाम्बी : समाजवादी पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा पहुंची ,डिप्टी सीएम के शब्दों पे किया पलटवार

कौशाम्बी : समाजवादी पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा पहुंची ,डिप्टी सीएम के शब्दों पे किया पलटवार

उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में आरोप प्रत्यारोप लगाने का दौर सुरु हो चुका है इसी उपलक्ष्य में आज समाजवादी पार्टी के महिला जागरुकता कार्यक्रम को लेकर महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा पहुंची कौशाम्बी के कुण्डारी गांव जहां पर सपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता वा 2022 विधानसभा चुनाव के उम्मीदवार राकेश सिंह पटेल उर्फ ( भोला पटेल ) ने अपने सैकडों कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर उनका भव्य  स्वागत किया।

महंगाई की मार किसानो के पेट पर की हुई चोट नहीं जाएगी ब्यर्थ लीलावती कुशवाहा ने डिप्टी सीएम के शब्दों पे पलटवार करते हुए कहा की ये सरकार खुद जुमलेबाजी की सरकार है जो विकास के नाम पर प्रदेश की भोली भाली जनता के साथ लुका छिपी का खेल खेल रही है हमारे देश के अन्य दाताओं के साथ छलावा कर धोखा देने का काम कर रही है और ये खुद मुंगेरी लाल के सपने देख कर ही 2022 में अपनी सरकार बनाने की बात कर रहे हैं।

जबकी ये सरकार 2017 में बनने से पहले लोगों को सपने दिखाया और सरकार बनने के बाद लोगों को सिर्फ जुमला ही मिला महंगाई पर उन्होंने कहा कि जिस प्रकार रसोई गैस, पेट्रोल,डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे है किसान परेशान है महिलाएं रसोई गैस नहीं भरवा पा रही है इससे साफ जाहिर होता है कि 2022 में सपा की सरकार बनेगी और इस बार प्रदेश की जनता साइकिल पर बटन दबा कर अखिलेश यादव को फिर से उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का काम करेगी।

रिपोर्ट- मानसिंह विश्वकर्मा

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button