मिर्जापुर- जेल की खिड़की तोड़कर फरार 25 हजार का ईनामी कैदी मुठभेड़ में गिरफ्तार…
25 thousand absconding prisoner:- मिर्जापुर. मिर्ज़ापुर में अस्थाई जेल की खिड़की तोड़ कर फरार 25 हजार के ईनामी कैदी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।
25 thousand absconding prisoner :-
पुलिस मुठभेड़ में फरार कैदी के दोनों पैरों में गोली लगी है।उसे ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मिर्ज़ापुर पुलिस ने चुनार अस्थाई जेल से खिड़की तोड़ कर 30 जुलाई 2020 को भागे कैदी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता पायी।
आज सुबह 5.30 पर पुलिस और फरार कैदी सतीश के बीच हुई मुठभेड़ के बाद उसे पकड़ा गया।
सतीश के दोनों पैरों में मुठभेड़ के दौरान गोली लगी है।
पुलिस के मुताबिक ड्रमण्डगंज व हनुमना के बीच लहुरिया दह पहाड़ी पर मोटरसाइकिल से छिपकर अपने गृह जनपद रीवां जा रहे सतीश ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग किया। जिसके बाद पुलिस टीम के साथ मुठभेड़ हुई उसे गोली लगी जिसमे वह घायल हुआ।
- ईलाज के लिए सीएचसी लालगंज लाया गया।
- जहाँ उसे बेहतर ईलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।
- बता दे की इससे पहले भागे दो कैदियों में आशीष को गिरफ्तार किया थ।
- कैदी आशीष को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था।
पैर में मुठभेड़ के दौरान गोली लगी जिसमे वह घायल हुआ
- आशीष ने भी जेल से भागने के बाद पड़री में बाइट लूटी
- इसके बाद वाहन चेकिंग कर रहे पुलिस इंस्पेक्टर पर तमंचे से फायरिंग किया
- जिसके बाद हुई मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार किया गया।
- उसके पैर में मुठभेड़ के दौरान गोली लगी जिसमे वह घायल हुआ।
- पुलिस अधिकारियों का कहना है दोनों कैदियो गिरफ्तार कर लिया गया है।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]