“दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे” एक बार फिर होगी रिलीज…
डिस्ट्रीब्यूटर ने पूरे विश्व में फिर इस फिल्म को रिलीज़ करने का फैसला किया है।
![](https://tahalkaexpress.com/wp-content/uploads/2020/10/1603177275_ddlj-1-780x470.jpg)
दिलवाले दुल्हनिया ले जायँगे मूवी ने हाल ही में 25 साल पूरे किये है। डिस्ट्रीब्यूटर ने पुरे विश्व में फिर इस फिल्म को रिलीज़ करने का फैसला किया है। कथन की पुष्टि करते हुए नेल्सन डिसूज़ा एसोसिएट (वाईस प्रेजिडेंट इंटरनेशनल डिस्टीब्यूशन) ने कहा दिलवाले दुल्हनिया मूवी को प्यार करना और दिल जीतना सिखाया। हम एक बार फिर से इसे दुनिया को दिखाएंगे ताकि २५ वर्ष पूरे होने पर हम एक बार फिर से इसे दोबारा रिलीज़ कर के लोगो को उसी वक़्त का अहसास करा सके।
फिल्म UAE ,जर्मनी ,सऊदी ,क़तर, USA ,UK कनाडा ,मारिसस ,साउथ, अफ्रीका ,ऑस्ट्रेलिया ,न्यूज़ीलैण्ड, फिजी, नॉर्वे ,स्वीडन, स्पेन स्विट्ज़रलैंड ,फिनलैंड से शुरू होगी।
आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित और शाहरुख और काजोल अभिनेत मूवी सबसे ज्यादा दिनों तक चलने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बना चुकी है ऑडियंस एक बार फिर से बड़े स्क्रीन पर कोरोना के मानकों को ध्यान में रखते हुए कल्ट क्लासिक का मज़ा लेगी मिस्टर डिसूज़ा ने एक कथन में कहा।
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे रोमांटिक फिल्म मानी जाने वाली ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ यानी कि डीडीएलजे को रिलीज हुए 25 साल हो गए हैं। इस फिल्म को देखने वाली पीढ़ी अब काफी बड़ी हो चुकी है और इस फिल्म के बाद आई पीढ़ी भी उम्र के एक नए पड़ाव पे है लेकिन इतने सालो बाद भी इस फिल्म का जादू आज भी बना हुआ है।
इस फिल्म की कहानी थी- राज (शाहरुख खान) और सिमरन (काजोल) लंदन में रह रहे भारतीय मूल के परिवार से हैं। परंपरागत सोच वाले सिमरन के पिता बलदेव सिंह का किरदार अमरीश पुरी ने निभाया था, जो एक देश की मिटटी से जुड़े हुए इंसान है । वहीं राज के पिता (अनुपम खेर) खुले विचारों वाले हैं।फिल्म का संगीत लोगो के दिलो पर आज भी छाया हुआ है। लोग इस मूवी को मिसाल की तरह लेते है।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]