कूल्हे के दर्द को इस घरेलू नुस्खे से करें दूर
लगातार बैठे रहने के कारण कभी-कभी कूल्हों में तेज दर्द होने लगता है। हड्डियों के बीच मौजूद क्रूड की कमी होने के कारण कूल्हों में दर्द होता है। कभी-कभी यह दर्द इतना तेज हो जाता है कि उठने-बैठने व चलने फिरने में भी दिक्कत होने लगती है। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जिनके प्रयोग से आप कूल्हों के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।
1- अगर आपके कूल्हों में तेज दर्द हो रहा है तो एक गिलास पानी में दो चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पियें। दिन में 2 बार इसका सेवन करने से आपके कूल्हों का दर्द दूर हो जाएगा।
2- ब्रोकली में कुछ ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो कूल्हों के दर्द को दूर करने में सहायक होते हैं।ब्रोकली का सेवन करने से कूल्हों के दर्द के साथ-साथ बॉडी के दर्द से भी आराम मिलता है।
3- पपीते में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसका सेवन करने से कूल्हे के दर्द से आराम मिलता है। इसके अतिरिक्त पपीते का सेवन करने से इम्यून सिस्टम भी सही तरीके से कार्य करता है।
4- अगर आपके कूल्हों में तेज दर्द हो रहा है तो प्रतिदिन लहसुन व प्याज का सेवन करें। लहसुन वप्याज का सेवन करने से कूल्हों के दर्द से आराम मिलता है।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]