फिल्मों से दूर ईशा गुप्ता जल्द कर सकती है बॉयफ्रेंड से सगाई
बॉलीवुड की हॉट एंड सेक्सी अदाकारा ईशा गुप्ता अब अपने हाथ पीले करने की तैयारियां कर रही हैं।ईशा जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड निखिल थम्पी से सगाई कर सकती हैं। उन्होंने खुद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस बात की जानकारी दी हैं। बता दे ईशा के बॉयफ्रेंड पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। ईशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में निखिल व खुद का फोटो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा हैं- ‘निखिल में तैयार हूँ इस कैप्शन के साथ ईशा ने रिंग का इमोटिकॉन भी बनाया हैं।
कुछ समय पहले ही ईशा ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने बॉयफ्रेंड से सभी को इंट्रोडस करवाया था।आपको बता दे ईशा व निखिल बहुत ज्यादा पुराने दोस्त हैं। दोनों बेस्ट फ्रेंड्स हैं। ईशा कई वर्षों से निखिल के क्रिएशन को पहन रही हैं। दोनों की ये दोस्ती कब प्यार में तब्दील हो गई इसकी किसी को भनक तक नहीं लग पाई।
आखिरी बार ईशा फिल्म ‘बादशाहो’ में सपोर्टिंग भूमिका में नजर आई थी। इस फिल्म के बाद से ही वो पर्दे से दूर हैं, हालाँकि अपने फैंस के साथ कनेक्शन बनाए रखने के लिए ईशा सोशल मीडिया पर हमेशा ही एक्टिव ही रहती हैं। वे अक्सर अपनी हॉट फोटोज़ सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को खुश कर देती हैं। अब देखना तो ये हैं कि क्या हकीकत में ईशा बॉयफ्रेंड के साथ सगाई करती हैं या फिर ये समाचार भी महज अफ़वाह ही साबित होती हैं।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]