लखनऊ : नसीब पठान के निधन पर कांग्रेस ने शोक व्यक्त किया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी नसीब पठान के असामयिक निधन पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू एवं कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा‘मोना’ ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असह्य दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व0 नसीब पठान कांग्रेस संगठन में एनएसयूआई, युवा कांग्रेस सहित प्रदेश कांग्रेस संगठन में विभिन्न पदों पर रहे। दो बार विधान परिषद सदस्य एवं विधान परिषद दल के नेता पद पर रहकर उन्होने अपने गुरूतर दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। स्व0 पठान ने कांग्रेस संगठन की आजीवन सेवा की है। उनके निधन से कांग्रेस संगठन की अपूर्णीय क्षति हुई है, जिसकी पूर्ति निकट भविष्य में असंभव है।

पूर्व एमएलसी नसीब पठान का इलाज दिल्ली के मेदांता अस्पताल में चल रहा था। वहीं उन्होंने आखिरी सांस ली।

बता दें कि नसीब पठान की गिनती प्रदेश के बड़े नेताओं में होती थी। अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अपना एक वीडियो जारी किया था। उसमे कांग्रेस नेताओं द्वारा किए गए संघर्ष को बताया था।

उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी व प्रियंका गांधी कांग्रेस की सरकार फिर से बनाने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं। नसीब पठान की मौत से उनके परिजनों व समर्थकों को गहरा झटका लगा है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button