सहारन शहर में गर्मियों के मौसम में लीजिये ठण्ड का मजा
गर्मियों के मौसम में ज्यादातर लोगों को हिल स्टेशन पर घूमने जाना पसंद होता है। हिल स्टेशन पर जाकर आप सूरज की गर्मी से अपना बचाव कर सकते हैं। आज हम आपको हिमाचल प्रदेश में मौजूद एक ऐसी स्थान के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप गर्मी के मौसम में भी ठंडी ठंडी हवा व स्नोफॉल का मजा ले सकते हैं। हिमालय की वादियों में मौजूद सहारन गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए बेस्ट स्थान है। घूमने के साथ-साथ सहारान बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन भी है।
हिमाचल प्रदेश का सहारान शहर चारों तरफ से खूबसूरत पहाड़ियों व घाटियों से घिरा हुआ है। सहारन में आप प्राचीन मंदिर खूबसूरत घाटियां व रोमांचक ट्रैक देख सकते हैं। यहां पर चारों तरफ फैले मनोरम व खूबसूरत नज़ारे आपका मन मोह लेंगे। सहारन शहर शिमला से 180 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। ये सतलुज घाटी में मौजूद है। सहारन समुद्र तल से 165 मीटर ऊंचाई पर स्थित है।सहारन शहर में आप प्राकृतिक नजारों के साथ-साथ सेब के बगीचे, देवदार जंगल, छोटी छोटी नदियां व संस्कृति का भी मजा ले सकते हैं।
यहां पर आप पूरे वर्ष में कभी भी घूमने के लिए जा सकते हैं। गर्मी के मौसम में भी यह शहर बिल्कुल ठंडा रहता है। यहां पर एक भीम काली मंदिर है जो टूरिस्टों की आस्था का केंद्र है।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]