अयोध्या कार्यक्रम में सरकार ने नहीं दिया पैसा

लखनऊ। अयोध्या कार्यक्रम में हुए खर्च को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए आज सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या का आयोजन वहां के संत समाज के सहयोग से हुआ है, और यह हजारों वर्षों से होता आ रहा है। सरकार ने इसमें एक पैसा भी खर्च नहीं किया। विपक्ष के अनावश्यक आरोप I विपक्ष के पास कार्य करने के लिए कुछ नहीं है। अब जनता के बीच एक जवाबदेह सरकार बनी है। जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए सरकार कार्य आगे बढ़ा रही है।
दिगंबर अखाड़ा में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हम यूपी को पर्यटन का हब बनाएगें जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। अयोध्या का सौन्दर्यीकरण होगा।
अभी हमने 133 करोड़ दिया है जबकि बहुत से काम कराए जाने बाकी हैं। जल्द ही रीवर फ्रंट योजना, ड्रेनेज सिस्टम, गलियों का विकास सहित तमाम काम अभी कराए जाने हैं।
त्रेता युग सा माहौल अयोध्यावासियों की देन
अयोध्या में छोटी दिवाली पर त्रेतायुग जैसा माहौल यहां के विकास के लिए ही नहीं पूरे विश्व के लिए संदेश देने वाला था।
यह आयोजन रामनगरी अयोध्या के पूज्य संतों एवं समाज ने मिलकर किया है, हजारों वर्षों से आयोजन हो रहा है। हजारों वर्षों की स्मृतियों को ताजा करने का अद्भुत क्षण है।
परपंरा और विरासत से जोड़ने का प्रयास है, निरंतरता आने दीजिए। अयोध्या को लेकर विरोधियों के सवालों पर कहा कि मेरी व्यक्तिगत आस्था है, विपक्ष कैसे हस्तक्षेप कर सकता है।
मंदिर निर्माण कोर्ट के फैसले पर
मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश के हर जगह का विकास करना मेरा दायित्व है। राम जन्मभूमि पर भव्य रामलला का मंदिर बनाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट मे है, फैसला आने दीजिए इसके बाद सब कुछ होगा आप देखते रहिए।
ताजमहल का दीदार करेंगे
ताजमहल को लेकर उपजे विवाद पर कहा कि जो नकारात्मक शक्तियां हैं, जिनकी सोच ही नकारात्मक है। आगरा विजिट कई मायनों में अहम होगा।
ताजमहल के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है, ताजमहल भारत की विरातस है। उसका जो आर्किटेक्ट है,वह पर्यटन की दृष्टि से विश्व को आकर्षित करता है।
ताजमहल के लिए पर्यावरण की दृष्टि से जो समस्यायें पैदा हो रही हैं, उसके लिए स्वच्छता अभियान का शुभारंभ करेंगे। आगरा के विकास के लिए, वहां की जनसुविधाओं के विकास के लिए कार्ययोजना बनाई है, मूर्त रूप देना है। दीवाली पर पटाखों के बैन के सवाल पर कहा कि न्यायालय ने इस पर अपना रूख स्पष्ट कर दिया है।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]