इंडिया टुडे सर्वे: हिमाचल में भी BJP की सरकार, कांग्रेस को सिर्फ 21-25 सीट

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव बेहद नजदीक है. बीजेपी-कांग्रेस दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियां पूरे दमखम के साथ प्रचार में जुटी हैं. इस बीच, ‘आजतक’ ने जनता के बीच जाकर लोगों की राय जानी है. हिमाचल में किसकी बनेगी सरकार, किसका प्रदर्शन रहेगा दमदार और क्या हैं जनता के सबसे बड़े मुद्दे, इन सभी सवालों के जवाब आजतक के ओपिनियन पोल में जानिए.
ये सर्वे इंडिया टुडे ग्रुप और AXIS MY INDIA ने मिलकर किया है. यहां सैंपल साइज 6936 रखा गया है. ये सर्वे 25 सितंबर से 8 अक्टूबर के बीच कुल 68 सीटों पर किया गया है.
किसे कितना वोट?
बीजेपी-49%
कांग्रेस- 38%
अन्य-13%
किसे कितनी सीटें?
बीजेपी: 43-47 सीट
कांग्रेस: 21-25 सीट
अन्य: 0-2 सीट
मुख्यमंत्री किसे बनाना चाहते हैं?
वीरभद्र सिंह (कांग्रेस)- 31%
जेपी नड्डा (बीजेपी)- 24%
प्रेम कुमार धूमल (बीजेपी)-16%
अनुराग ठाकुर (बीजेपी)- 9%
शांता कुमार (बीजेपी)- 9%
हिमाचल के सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?
विकास- 82%
रोजगार- 7%
सड़क- 4%
सीएम उम्मीदवार- 3%
GST लागू होने से क्या आप संतुष्ट हैं?
हां- 55%
नहीं- 32%
नहीं पता/नहीं कह सकते- 13%
क्या नोटबंदी से फायदा हुआ है?
हां- 59%
नहीं- 27%
नहीं पता/नहीं कह सकते- 14%
क्या आप पीएम के रूप में मोदीजी के काम से संतुष्ट हैं?
बहुत अच्छा- 22%
अच्छा- 48%
खराब- 18%
बहुत खराब- 12%
हिमाचल में कानून व्यवस्था की स्थिति?
अच्छी- 57%
खराब- 40%
नहीं पता- 3%
9 नवंबर को हिमाचल में मतदान
चुनाव आयोग ने 12 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के लिए विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी. 68 सदस्यीय हिमाचल विधानसभा के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 23 अक्टूबर थी. 26 अक्तूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. मतदान 9 नवंबर को होगा. हिमाचल प्रदेश में सभी 7,521 मतदान केंद्रों पर VVPAT वाली वोटिंग मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा और सभी पोलिंग बूथों की वीडियोग्राफी होगी.
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]