एक लाख में दिल्ली विधानसभा का स्टिकर बेचने वाला गिरफ्तार

DelhiI vidhan sabhawww.tahalkaexpress.com नई दिल्‍ली। दिल्ली पुलिस की क्राईम ब्रांच ने दिल्ली विधानसभा के पूर्व  सैक्रेटरी का ड्राईवर को गिरफ्तार किया है। इसके साथा पुलिस ने एक और सख्श के गिरफ्तार किया है जो खुद को पत्रकार का बताता था और लोगों को दिल्ली विधानसभा का पास पचास हजार से एक लाख रूपय तक नें बेचा करता था। गिरफ्तार शख्स का नाम विनोद बंसल है जो पिछले कई सालों से ये काम कर रहा था। इस मामले को लेकर पुलिस के पास शिकायत पहुंचने के बाद क्राइन ब्रांच ने पहले तो उसे अपने रडार पर लिया। धीरे-धीरे मामले की तह में पहुंचन के बाद मौका मिलते ही क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार कर उसके घर पर छापा मारा। जहां से भारी मात्रा में स्टिकर, लेटर हेड और विधानसभा का इंट्री पास बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी विनोद बंसल खुद का अखबार भी निकालता है। यही नहीं इस सबके अलावा वो खुद को एक टीवी चैनल का पत्रकार भी बताता था। जिसके बाद वो लोगों को अपने झांसे में लेकर उसे नकली स्टिकर बेचकर चूना लगाता था। आरोपी विनोद बंसल दिल्ली में  रोहणी के अवंतिका इलाके में रहता है। इस काम में उसकी मदद  दिल्ली विधानसभा के पूर्व  सैक्रेटरी  लाल मणि का ड्राईवर करता था।

आरोपी के पास से पुलिस ने एक वेगनआर कार भी बरामद की है। जो चार साल पहले दिल्ली से ही चोरी हुई थी। हैरानी की बात है कि पिछले चार सालों से आरोपी इसी कार से पूरी दिल्ली में घूमता था। इस कार पर आरोपी ने दिल्ली विधानसभा का स्टिकर भी लगा रखा था।

बरामद स्टिकरो में MLA स्टिकर , कई विधानसभा के खाली लेटर  पेड, पार्किंग स्टिकर, विधानसभा के अंदर इंट्री के कई खाली पास भी मिले हैं। इनमे कितने असली कितने नकली है ये अभी जांच का विषय है। आपको बता दें कि ये लोग पचास हजार से एक लाख में स्टिकर बेचते थे। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button