एग्जिट पोल ने खोली कांग्रेस की पोल, 135 से अधिक सीटे जीत भाजपा बनायेगी गुजरात सरकार

लखनऊ। देश की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप गुजरात विधान सभा के चुनाव के पूर्व एग्जिट पोल के नतीजे आ रहे है। अलग अलग संस्थाओं और चैनलों के द्वारा एकत्र किये गए आकड़ो के अनुसार कम से कम 135 सीटे जीतकर भाजपा का गुजरात मे पुनः सरकार बनाना लगभग निश्चिंत हो गया है।

भाजपा विरोधी पार्टियो,चिंतकों, पत्रकारों और वाम पंथियों के लिए यह अत्यंत दुःखद समाचार  है वही दूसरी और पूरे देश में भाजपा समर्थकों में खुशी की लहर जागृत कर दी है। देश के कुछ  माने जाने पत्रकार और समाज सेवी चुनाव होने तक भाजपा की हार के हसीन सपनो वाले लेख प्रकाशित कर रहे थे। हिन्दू मुस्लिम की राजनीति को बढ़ावा देने वाले वामपंथी पत्रकार भी मोदी और भाजपा की आलोचना करने से अपने को रोक नही पा रहे थे। इन सबके होश उड़ाने वाला एक्सिट पोल यदि वास्तविकता में परिवर्तित हो गया तो अपने को देश प्रेमी बताने वाले इन महानुभावो का क्या होगा, विचारणीय प्रश्न है।

गुजरात विधानसभा चुनाव संपन्न होते ही देशभर के तमाम बड़े टीवी चैनलों में शाम 5.30 बजे से एग्जिट पोल जारी हो गये हैं। विभिन्न टीवी चैनलों व सर्वे एजेंसियों द्वारा जारी अनुमान के मुताबिक बीजेपी गुजरात और हिमाचल दोनों राज्यों में जबरदस्त जीत दर्ज करने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में होने वाले इस चुनाव के नतीजे पर देशभर की निगाह है। गुजरात में 182 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में ज्यादातर एक्जिट पोल बीजेपी को पूर्ण बहुमत से जीतने का अनुमान लगा रहे हैं।

गौरतलब है कि लंबे अर्से बाद गुजरात के चुनावी मैदान में कांग्रेस ने भी दम – खम दिखायी थी।  राहुल गांधी ने अपने प्रचार अभियान के दौरान मंदिरों में पूजा करते और जनेऊधारी हिदू के रूप में नजर आये। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी सक्रियता दिखाई थी। ईवीएम में नेताओं का भविष्य कैद है। बीजेपी के लिए यह जीत जहां पार्टी की हौसले बुलंद कर सकती है वहीं राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने से पहले कांग्रेस के लिए यह प्रदर्शन किसी चुनौती से कम नहीं साबित हो सकती है। कांग्रेस प्रवक्ता तो आज भी गुजरात मे कांग्रेस की सरकार बनने के सपने देखः और दिखा रहे है। समयानुसार एग्जिट पोल की रिपोर्ट देखे :

हिमांचल प्रदेश की स्थिति :

7:55PM : हिमाचल प्रदेश विधानसभा को लेकर आज शाम आए एग्जिट पोल में भाजपा की सत्ता में वापसी के संभावना जताई गई है।राज्य की राजनीति में यह देखा गया है कि हर पांच साल पर सत्ता परिवर्तन होता है। एक बार कांग्रेस तो दूसरी भाजपा सत्ता में आती है। फिलहाल हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। टाइम्स नाउ-वीएमआर और जी न्यूज-एक्सिस के एग्जिट पोल में भाजपा को 68 सदस्यीय विधानसभा में 51 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

टाइम्स नाउ-वीएमआर के एक्जिट पोल में कांग्रेस को 16 और जी न्यूज-एक्सिस के पोल में कांग्रेस को 17 सीटें दी गई हैं।आजतक-एक्सिस के एग्जिट पोल में भाजपा को 47-55 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, वहीं कांग्रेस को 13-20 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। न्यूज एक्स के पोल के मुताबिक भाजपा को 42-50 सीटें और कांग्रेस को 18-24 सीटें मिल सकती हैं। हिमाचल प्रदेश में बीते नौ नवंबर को मतदान हुआ था. सरकार बनाने के लिए 35 सीटों की जरुरत है।

गुजरात की स्थिति :

7:00PM: चुनाव बाद सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) में आज कहा गया कि गुजरात में सत्तारुढ भाजपा फिर स्पष्ट बहुमत प्राप्त करेगी.राज्य में आज दूसरे और अंतिम दौर का मतदान संपन्न होने के तुरंत बाद अलग-अलग एग्जिट पोल आये. एक एग्जिट पोल में कहा गया है कि गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 115 और कांग्रेस को 65 सीटें मिलेंगी। वहीं, एक अन्य एग्जिट पोल में कहा गया कि सत्तारुढ गठबंधन को 108 सीट मिलेंगी तथा विपक्षी कांग्रेस की झोली में 74 सीट आ सकती हैं।

अन्य एग्जिट पोल में भी भाजपा की स्पष्ट जीत का अनुमान व्यक्त किया गया है. टाइम्स नाउ-वीएमआर के एग्जिट पोल में कहा गया कि राज्य में भाजपा को 115, कांग्रेस को 64 तथा शेष सीट अन्य दलों को मिल सकती हैं। रिपब्लिक-सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा को 108 और कांग्रेस को 74 सीट मिलने का अनुमान है।

एबीपी-सीएसडीएस के चुनाव बाद सर्वेक्षण के अनुसार भाजपा को 117 और कांग्रेस को 64 सीट मिल सकती हैं. वहीं, एनडीटीवी पर आए एक एग्जिट पोल में कहा गया कि भाजपा को 112 तथा कांग्रेस को 70 सीट मिल सकती हैं। इंडिया टुडे के आज तक के चुनाव बाद सर्वेक्षण के अनुसार भी भाजपा सत्ता पर फिर से कब्जा हासिल करेगी। गुजरात में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 92 सीट जीतने की आवश्यकता है।वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 115, कांग्रेस को 61 तथा अन्य को छह सीट मिली थीं।

7:10PM : न्यूज 24 में चाणक्या एग्जिट पोल में बीजेपी को 135 सीट जीतने का अनुमान लगाया गया है। वहीं कांग्रेस को 47 सीट दिया गया है।

6:47PM : इस चुनाव में पटेल आंदोलन से उभरे नेता हार्दिक पटेल का राजनीतिक भविष्य भी दावं पर लगा हुआ है। अब तक जारी एग्जिट पोल के मुताबिक हार्दिक पटेल के समीकरण का ज्यादा असर नहीं दिख रहा है।

6:43 PM : गुजरात में दूसरे चरण के मतदान में 68.70 प्रतिशत वोटिंग

6:16PM: एबीपी – सीएसडीएस एग्जिट पोल में बीजेपी को 117 सीटें मिलेगी,कांग्रेस को 64 और अन्य को 1 सीट मिलने की संभावना है।

6:15PM :यह चुनाव कई मायनों में अहम है। चुनाव में चाय का मुद्दा फिर से उठा। राहुल गांधी मंदिरों में पूजा करने पहुंचे, जानाकारों के मुताबिक मुकाबला हिंदुत्व बनाम सॉफ्ट हिंदुत्व का था। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी सूरत में कारोबारियों को संबोधन किया और जीएसटी व नोटबंदी के खामियों को उजागर करने की कोशिश की।

एक वक्त प्रचार के दौरान ऐसा लग रहा था कि कांग्रेस फिर से वापसी कर सकती है लेकिन मणिशंकर अय्यर के  बयान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव को गुजराती अस्मिता से जोड़ दिया. आमतौर पर हिंदी में संबोधन करने वाले प्रधानमंत्री गुजराती बोलते आये और आखिरी दिनों में धुआंधार प्रचार किया।

6:14PM:  गुजरात चुनाव में बीजेपी को रिपब्लिक टीवी -115, टाइम्स नाउ -109, सहारा समय -110-120, इंडिया टुडे -99-115

6:09PM: इंडिया टुडे – चाणक्या के सर्वे के अनुसार हिमाचल प्रदेश में बीजेपी को आसान जीत मिलेगी। बीजेपी को 55 वहीं कांग्रेस को 13 सीट मिलेगी ।

6:03PM :गुजरात में मोदी मैजिक अब भी कायम है, चुनाव के आखिरी दिनों में राहुल गांधी ने काफी मेहनत की लेकिन एक्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी गुजरात में मजबूत स्थिति में है।

6:00PM :ABPExitPoll: दक्षिण गुजरात में BJP को 24 और कांग्रेस को 11 सीटें मिलने की उम्मीद।

5:58 PM : इंडिया टुडे – एक्सिस के एक्जिट पोल के अनुसार हिमाचल में बीजेपी जीत रही है।बीजेपी को 47-55 सीटें मिलेगी वहीं कांग्रेस को मात्र 13-20 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है।

5:54PM : एबीपी के एक्जिट पोल के अनुसार गुजरात में बीजेपी को पहले चरण में संपन्न चुनाव में 58 सीटें हासिल होंगे वहीं कांग्रेस को 30 सीटों से ही संतुष्ट रहना पड़ेगा 5:44PM: टाइम्स ऑफ इंडिया और सी वोटर्स के सर्वे में बीजेपी को 108 व कांग्रेस को 74 सीट का अनुमान लगाया गया है।

एबीपी सर्वे रिपोर्ट : 

सौराष्ट्र-कच्छ एग्जिट पोल का पहला आंकड़ा: कुल 54 सीटें बीजेपी 34 कांग्रेस 19 अन्य 1 मत प्रतिशत बीजेपी 49% कांग्रेस 41% अन्य 10%। पहले चरण के 89 सीटों में, बीजेपी को 58 सीटें कांग्रेस को 30 सीटें अन्य को 1 सीट।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button