काटजू ने दी मुसलमानों को सूअर खाने की सलाह

लखनऊ। लगातार अपने बयानों के कारण नए विवादों को पैदा करने की फितरत से पूर्व न्यायाधीश मार्कंडेय काट्जू बच नहीं पा रहे. पहले गो मांस पर उन्होंने ऐसा बयांन दिया जिससे उनके खिलाफ आक्रोश सड़को पर आ गया था और अब उन्होंने मुसलमानों को सूअर का मांस खाने की सलाह दे दी है। उन्होंने कहा है कि सूअर का मांस हर जगह साफ और स्वच्छ मिलता है मुस्लिम बड़े आसानी से खा सकते हैं। बता दें कि इससे पहले शनिवार को काट्जू ने कहा था कि गाय तो जानवर है वह इनसानों की माता कैसे हो सकती है। याद रहे काटजू पाहले ही गोमांस खाना स्वीकार कर चुके हैं .
देश की 90 प्रतिशत जनता को मुर्ख बता चुके जस्टिस मार्कंडेय काटजू मार्कंडेय काटजू ने आज जब अपने ब्लाग में मुस्लिमो को सूअर खाने की सलाह दी तो उसे ट्वीटर और फेसबुक पर भी डाल दिया. इसके बाद उनके एकाउंट्स पर विरोधो की बाढ़ आ गयी.
अपने ब्लाग पर लिखे एक लेख में उन्होंने कहा है कि इस्लाम में सूर के मांस खाने का मना किया गया था क्योकि वे गंदगी को खाते थे और पहले मार्डन डेयरियां भी नहीं थी। लेकिन आधुनिक समय के सूअरों का मार्डन डेयरियों में पाला जाता है जो कि स्वस्छ और साफ-सुथरे होते हैं। आप उन्हें खा सकते है। मेरी सलाह है कि हर किसी मुसलमान को हैम (जांघ), बेकन (सूअर का सूखा नमक मिलाया हुआ मांस), और सॉस खाना शुरू कर देना चाहिये।
काट्जू ने अपने ब्लाग पर ये भी लिखा कि पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना भी सूअर का मांस खाते थे और उनका सूअर का मांस बहुत पसंद था। साथ ही काट्जू ने ये भी बताया कि वो भी सूअर का मांस खाते है और उन्हें गोमांस का टिक्का और सूअर का मांस बहुत पसंद है।
इससे पहले जस्टिस काटजू के गाय पर दिए बयान ने तूल पकड़ लिया था। बीएचयू में एक कार्यक्रम में पहुंचे काटजू का स्टूडेंट्स ने विरोध किया और उसके साथ धक्का मुक्की भी की। वहीं उनके बयान पर काशी विद्यापीठ के छात्रों ने पुतला दहन किया। लखनऊ में भी मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्या गिरी के नेतृत्व में काटजू के खिलाफ विरोध मार्च निकला गया.
कटु का विवादित बयानों से पुराना नाता रहा है . इसी साल मार्च में अपने ब्लॉग में काट्जू ने महात्मा गांधी को अंग्रेजों का एजेंट बताया था। उन्होंने लिखा था कि गांधी ने केवल देश को नुकसान पहुंचाया। आजादी आन्दोलन से जुड़े कई प्रतिष्ठित नेताओं के बारे में भी काटजू कई टिप्पणिया कर चुके हैं इसके बाद उन्हें दो स्टूडेंट्स ने कानूनी नोटिस भी भेजा था।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]