केंद्रीय मंत्रिमंडलः डेढ़ दर्जन नए मंत्री बनाए जाने की संभावना, सहयोगी दलों को भी मिलेगी जगह

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल व विस्तार में दो दर्जन से ज्यादा मंत्री प्रभावित होंगे। लगभग डेढ़ दर्जन नए मंत्री बनाए जाएंगे, जबकि सात से आठ मंत्रियों को हटाया जा सकता है। नए मंत्रियों के लिए जिन नामों की चर्चा है उनमें सत्यपाल सिंह, आर के सिंह, सुरेश अगाड़ी, प्रहलाद जोशी, भूपेंद्र यादव, प्रहलाद पटेल, विनय सहस्त्रबुद्धे व महेश गिरी शामिल हैं। सहयोगी दलों जद (यू) का शामिल होना तय है, जबकि अन्नाद्रमुक का फैसला होना बाकी है। शिवसेना व तेलुगुदेशम को विस्तार में लाभ हो सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार देर रात मंत्रि परिषद फेरबदल की कवायद पूरी कर ली है। विस्तार में जिन राज्यों में चुनाव होने हैं उनको वरीयता दी जाएगी। इसके चलते कर्नाटक, मध्य प्रदेश व राजस्थान का प्रतिनिधित्व बढ़ सकता है। फेरबदल में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार के मंत्रियों में बड़े बदलाव होने की संभावना है। रक्षा, रेल, वन व पर्यावरण, शहरी विकास, कपड़ा, कौशल विकास, स्वास्थ्य, नागरिक उड्डयन, जल संसाधन मंत्रालयों में नए मंत्रियों के आने की संभावना है।
गडकरी, गोयल व प्रधान का कद बढ़ेगा

दो केंद्रीय मंत्रियों पियूष गोयल व धर्मेंद्र प्रधान को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की संभावना है। रक्षा मंत्रालय के लिए पियूष गोयल व सुरेश प्रभु के नामों की चर्चा है। प्रभु का नाम वन व पर्यावरण के लिए भी चल रहा है। रेल व सड़क परिवहन मंत्रालय को एक साथ कर उसकी जिम्मेदारी नितिन गडकरी को दी जा सकती है।

हिमाचल का भी हो सकता है फैसला
भाजपा नेतृत्व ने हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री पेश करने के मुद्दे पर भी चर्चा की है। इसके लिए दो नामों पर चर्चा हुई है इनमें जे पी नड्डा व अनुराग ठाकुर का नाम शामिल था। अगर नड्डा का नाम तय होता है तो अनुराग ठाकुर केंद्र में मंत्री बनेंगे।

फेरबदल के बाद भारी भरकम होगी मंत्रिपरिषद
मोदी सरकार के मौजूदा कार्यकाल में यह तीसरा विस्तार होगा। अगले लोकसभा चुनाव से पहले यह आखिरी विस्तार हो सकता है, इसलिए इसमें बड़ी संख्या में मंत्री शामिल किए जा सकते हैं। केंद्रीय मंत्रियों की संख्या लगभग 30 व राज्यमंत्रियों की संख्या लगभग 50 तक पहुंच सकती है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button