गतिमान का कमाल, 100 मिनट में दिल्ली से आगरा

gatimanनई दिल्ली। भारत की सबसे तेज ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस मंगलवार सुबह नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से आगरा के लिए दौड़ पड़ी। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने उसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली यह ट्रेन 100 मिनट में दिल्ली से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पहुंच गई। इसके साथ ही रेलवे ने इतिहास रच दिया। कई मौके पर ट्रेन ने 165 से 170 किलोमीटर की भी रफ्तार भरी।

आगरा कैंट से वापसी के साथ ही इस ट्रेन का नियमति चलना शुरू हो जाएगा। यह अपने निर्धारित समय शाम 5.50 बजे आगरा से चलेगी और शाम साढ़े सात बजे हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। 195 किमी के इस रूट पर अब तक यात्रियों को कई बार 8 घंटे तक का भी सफर करना पड़ जाता था।

शुक्रवार को छोड़कर यह सप्ताह के अन्य सभी छह दिन चलेगी। हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से हर दिन 12050 नंबर की ट्रेन सुबह 8.10 बजे रवाना होगी और सुबह 9.50 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।

रास्ते में इसका कोई ठहराव नहीं होगा। इस ट्रेन की बड़ी विशेषता यह है कि इसमें विमानों की तरह एयरहोस्टेस की सुविधा भी होगी।

इसका किराया शताब्दी एक्सप्रेस से 25 फीसद ज्यादा है। ट्रेन में आठ चेयरकार और दो एक्जीक्यूटिव क्लास के कोच हैं जिसमें कुल 715 यात्री सफर कर सकेंगे। 5400 हॉर्स पावर का इलेक्टिक इंजन लगेगा। ट्रेन में यात्रियों को मुफ्त वाई-फाई और मल्टीमीडिया मनोरंजन की सुविधा मिलेगी।

पूरी तरह वातानुकूलित ट्रेन में सफर के लिए चेयर कार का किराया 690 रुपये तय किया गया है। इसके अलावा एग्जिक्यूटिव क्लास में सफर करने की चाह रखने वालों को 1,365 रुपये चुकाने होंगे। दिल्ली- आगरा शताब्दी एक्सप्रेस में चेयर कार का किराया 540 रुपये और एग्जिक्यूटिव क्लास का 1,040 रुपये है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button