चपरासी भर्ती : 5वीं पास की जरूरत, अप्लाई किया पीजी पास ने
![](https://tahalkaexpress.com/wp-content/uploads/2015/09/up-Secretariat.jpg)
लखनऊ। एक अनार सौ बीमार। ये कहावत आपने जरूर सुनी होगी। लेकिन यूपी सचिवालय में एक अनार के लिए 6250 बीमार हो गए है। मामला यूपी सचिवालय में चपरासी की भर्ती से जुड़ा है। 368 पदों के लिए आवेदन निकाले गए थे। हैरान करने वाली बात ये है कि इन पदों के लिए 23 लाख से ज्यादा अर्जियां आई हैं। सारे नियमों को ध्यान देकर काम करवाया जाए तो 12 साल तक इंटरव्यू चलेंगे। अगर ऐसा होता है तो ये विश्व रिकॉर्ड होगा।
सचिवालय प्रशासन के सामने बड़ी समस्या ये है कि इससे निपटा कैसे जाए। अगर इसी सरकार के कार्यकाल में साक्षात्कार कराए जाते हैं। हर कैंडीडेट को इंटरव्यू देने के लिए 10 सेकेंड से भी कम समय मिलेगा। सरकार के पास लगभग 530 दिन का समय है। अगर रोजाना 10 घंटे इंटरव्यू कराए जाए तो उस हिसाब से 23 लाख अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेने में 10 सेकेंड से भी कम लगेंगे। सचिवालय प्रशासन के सचिव प्रभात मित्तल का कहना है कि उनको उम्मीद नहीं थी कि इतने ज्यादा आवेदन आ जाएंगे। अब इस पर विचार किया जा रहा है कि इंटरव्यू के लिए कुल कितने पैनल बनाए जाएं। ताकि समय पर सारा काम पूरा हो जाए। सचिवालय प्रशासन के सामने एक दिक्कत और आ रही है। प्रशासन को लगता है कि अगर वो इंटरव्यू के नियमों में कोई बदलाव करता है तो भर्ती प्रक्रिया फंस सकती है। टीईटी मामले में राज्य सरकार को ऐसा ही सामना करना पड़ा था। प्रशासन अगर नियमों के मुताबिक चलता है तो ये इंटरव्यू 12 साल तक चलेंगे। ज सचिवालय सूत्रों के मुताबिक पिछली सपा सरकार के दौरान जब चपरासियों की भर्ती हुई थी तब सवा लाख लोगों का इंटरव्यू कराने के लिए 4 बोर्ड बनाए गए थे। उस समय 8 महीने तक ये दौर चला था। अगर उसी हिसाब से काम किया जाए तो ये साक्षात्कार 12 साल में पूरे हो पाएंगे। सचिवालय प्रशासन ने जिन पदों के लिए आवेदन मांगे थे उनके लिए शैक्षिक योग्यता 5वीं पास रखी गई है। जानकार हैरानी होगी कि इन पदों पर आवेदन करने वाले ग्रेजुएट, पोस्टग्रैजुएट और प्रोफेशनल कोर्स तक किए हुए हैं।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]