चीन-अमेरिका कमजोर, लेकिन भारत मजबूत: OECD

पेरिस। पेरिस स्थित संस्था ऑर्गनाइजेशन फॉर इकनॉमिक को-ऑपरेशन ऐंड डिवेलपमेंट ने कहा है कि आने वाले समय में अमेरिका और खासकर चीन की इकनॉमिक ग्रोथ और कम हो सकती है।
लॉन्ग टर्म एवरेज के क्षेत्र में जारी सूचकांक में संस्था ने चीन को 97.2 अंक दिए हैं। पिछली बार वह 97.6 पर था। वहीं अमेरिका की स्थिति में भी गिरावट दर्ज की गई है। अमेरिका 99.5 से 99.2 पर आ गया। जापान 99.9 से 99.8 पर जबकि ब्रिटेन 99.7 से 99.5 पर पहुंच गया।
हालांकि अर्थव्यवस्था के इन तमाम दिग्गजों की गिरती स्थिति के बीच यूरो जोन 100.7 पर स्थिर बना हुआ है। वहीं भारत 99.8 अंक से बढ़कर 99.9 पर पहुंच गया। उल्लेखनीय है कि ब्रिक्स देशों में भारत को छोड़कर बाकी सभी देशों की स्थिति में गिरावट दर्ज की गई है।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]