टाटा बंद कर सकती है टेलीकॉम कारोबार, 5,000 कर्मचारियों को छुट्टी देने का प्लान

नई दिल्ली। बैंकों के कर्जे से दबे टेलीकॉम सेक्टर का संकट ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में ताज़ा रिपोर्ट की माने तो अब टाटा ग्रुप ने अपने 21 साल पुराने टेलीकॉम सर्विस बिजनेस को बंद करने की तैयारी कर रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार टाटा अब स्पेक्ट्रम होल्डिंग को सरेंडर करने या बेचने के तरीकों के बारे में सोच रही है।
इस फैसले के बाद टाटा ग्रुप को इस बारे में दूसरे डिपार्टमेंट्स को भी जानकारी देनी पड़ेगी और बिजनस बंद करने की शुरुआत करने के बाद उसे 60 दिनों में इसे पूरा करना होगा। टाटा ने सबसे पहले सीडीएमए के रूप में 2002 में अपनी सेवा शुरू की थी।
साल 2008 में टाटा ने जपान की डोकोमो के साथ जीएसएम सेवा शुरू की। हालाँकि साल 2014 में डोकोमो इससे अलग हो गई। इस मामले में दोनों कंपनियों के बीच बड़ा विवाद भी चला।
टाटा के इस फैसले से 5,000 से ज्यादा लोगों के रोजगार पर असर पड़ सकता है। रिपोर्ट के अनुसार इन कर्मचारियों को 3 से 6 महीने का नोटिस पीरियड दिया जायेगा। वर्तमान में टेलीकॉम सेक्टर पर 8 लाख करोड़ से ज्यादा का कर्ज हो चुका है।
इससे पहले अनिल अम्बानी की रिलायंस कम्युनिकेशन द्वारा छंटनी के जरिये 800-1000 कर्मचारियों को निकालने की खबर आयी थी
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]