निर्भया गैंगरेप केस: आखिर कबतक बेटी पर हुए बिभस्त अत्याचार का फायदा निर्भया के माता पिता उठाएंगे

निर्भया की मां बोली- राहुल की मदद से निर्भया का भाई बन गया पायलट

नई दिल्ली।  साल 2012 में दिल्ली में एक ऐसी घटना हुई जिसके बाद पूरा देश टूट गया। देश का सबसे चर्चित केस जो रहा है वो है निर्भया गैंगरेप। उस केस के बाद देश में लड़कियों के सुरक्षा को लेकर हजारों सवाल खड़े हुए। लेकिन निर्भया को हमेशा के लिए खो देने का जहा माँ बाप को गम होना चाहिए बजाय इसके निर्भया के माता पिता ने इसका जमकर फायदा उठाया। दिल्ली सरकार, केंद्र सरकारों से कई फायदे लिए। ऐसालग रहा है कि निर्भया के माता पिता अभीतक बस उसकांड का जितना फायदा उठा सकते हैं उठा लेना चाह रहे है। ताजा मामला है राहुल गाँधी की मदद लेकर निर्भया के माता पिता ने निर्भया के भाई को पायलट बना दिया। आखिर कबतक बेटी पर हुए बिभस्त अत्याचार का फायदा निर्भया के माता पिता उठाएंगे। निर्भया के साथ हुए बिभस्त अत्याचार का गुस्सा आजभी हम सबके अन्दर भरा हुआ है लेकिन उसके परिवार द्वारा इसका अबतक फायदा उठाना दिल को बहुत ठेस पंहुचा रहा है। आखिर कबतक …………..

उस घटना ने निर्भया के घर को पूरी तरह से तोड़ दिया जिसके बाद उनकी ताकत बनकर जो नाम सामने आया वो था राहुल गांधी। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने परिवार की जिम्मेदारी अपने सिर ले ली। राहुल गांधी ने निर्भया के भाई के पढ़ाई की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली।

आशा देवी ने कहा है कि जब राहुल गांधी को पता लगा कि निर्भया का भाई आर्मी में जाना चाहता है तब राहुल ने निर्भया के भाई को सलाह दी कि वह पायलट बनने की ट्रेनिंग करे। जानकारी है कि निर्भया हादसे के वक्त उसका भाई 12वीं कक्षा का छात्र था।

आशा देवी का कहना है कि उसकी ट्रेनिंग गुरुग्राम में हो रही है। और जल्द ही वह उड़ान भरने लग जाएगा। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने फोनकर बधाई दी इसके साथ ही प्रियंका गांधी का भी फोन आया। उन्होंने कहा कि वे हमेशा पूछते थे कि बेटे की पढ़ाई में किसी प्रकार की कोई दिक्कत तो नहीं है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button