पेरिस में हाईस्पीड ट्रेन पर फायरिंग

पेरिस। पेरिस जा रही हाईस्पीड ट्रेन पर एक युवक ने गोलीबारी की। जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।पेरिस से करीब 115 मील दूर अराज स्टेशन पर यह घटना हुई। जहां हमलावर ने ट्रेन के रुकते ही उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
ट्रेन में यात्रा कर रहे दो लोगों ने सबसे पहले हमलावर को देखा। उन्होंमने बताया कि उन लोगों ने हमलावार को अपनी राइफल को तैयार करते देखा था। उन्हों ने उसे पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन हमलावर ने गोलियां चलानी शुरु कर दी। उसको पकड़ने आए दो सैनिक भी घायल हो गए।
इस घटना से सभी यात्रियों में दहशत का माहौल है। फायरिंग करने वाला शख्स 26 साल का मोरक्को का है। उसके पास में एके राइफल और चाकू बरामद हुआ है। पुलिस ने हमलावार को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति ओबामा ने इस हमले की निंदा की है।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]