प्रॉपर्टी डीलर पर छोटा राजन के गुर्गे ने किया था हमला

तहलका एक्सप्रेस, बेबाक राशिद सिद्दीकी
नागपुर। छोटा राजन के साथ नागपुर के जमीन व्यवसायी का संबंध विवादित रहा है। यहां के व्यवसायी पर हमले के एक मामले में राजन के साथी को न्यायालय ने सजा सुनाई है। राजन के साथ एक पार्टी में उपस्थित रहने को लेकर विदर्भ के दो बड़े नेताओं को समाचार चैनल पर सफाई भी देनी पड़ी थी। यह भी सुना जाता रहा है कि राजन ने अंडरवर्ल्ड में पिछड़े समाज के प्रतिनिधि के रूप में प्रचारित करते हुए विभिन्न क्षेत्रों से कई लोगांे को अपने साथ जोड़ा था। उनमें नागपुर के कुछ लोग भी शामिल थे। इंडोनेशिया में राजन की गिरफ्तारी का समाचार कुछ लोगों के लिए चौंकानेवाला है। राजेंद्र सदाशिव निकाले उर्फ छोटा राजन मुंबई के चेंबूर क्षेत्र में जन्मा। पहले वह दाऊद इब्राहिम के साथ काम करता था। नशे के कारोबार में वह लिप्त रहा। अरुण गवली भी साथ था। 1993 के बम विस्फोट के बाद मतभेद हुआ।
1996 में तीनों अलग-अलग हो गए। गवली ने राजनीतिक क्षेत्र में दांव आजमाते हुए विदर्भ के मुद्दे को भी उछाला था। विदर्भ राज्य के समर्थन में गवली ने नागपुर में बड़ी रैली का आयोजन किया था। रैली का नेतृत्व गवली की पत्नी को करना पड़ा था। छोटा राजन के पिता मुुंबई मनपा में सफाईकर्मी थे। राजन ने देश छोड़ने से पहले कई बार कहा कि िपछड़े तबके से हाेने के कारण उसे राजनीति का शिकार बनाया जा रहा है। मध्य व उत्तर नागपुर के 2 से 3 कार्यकर्ता राजन के कार्यकर्ता के तौर पर पहचान बनाए हुए थे। वर्ष 2000 में नागपुर के जमीन व्यवसायी ने फिल्म में फायनांस किया था।
फिल्म का निर्माण दीपक निखलजे ने किया। दीपक, छोटा राजन का भाई है। यह वह दौर था जब कहा जा रहा था कि फिल्मों में अंडरवर्ल्ड का प्रभाव है। 7 मई 2000 को मुंबई के जूहू क्षेत्र में फिल्म के संबंध में पार्टी का आयोजन किया था। उसमें छोटा राजन के साथ कई राजनीतिक शामिल हुए थे। विदर्भ के एक मंत्री विपक्ष के बड़े नेता की उपस्थिति विवादों में रही। नेताओं के साथ राजन की फोटो समाचार चैनल पर प्रसारित हुई थी। बाद में छोटा राजन के विरोधी पिलाकर नाम के अपराधी ने जमीन व्यवसायी की कार पर मुंबई में फायरिंग की थी। कहा गया कि अंडरवर्ल्ड में स्पर्धा के कारण हमला हुआ। उस अपराधी को सजा सुनाई गई।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]