बिहार में NDA कैंडिडेट पर फायरिंग, 1 बजे तक 39% वोटिंग

तहलका एक्सप्रेस, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज में 10 जिलों की 49 सीटों के लिए वोटिंग जारी है। सोमवार को दोपहर 1 बजे तक 39 % वोटिंग हुई है। इस बीच, जमुई में एलजेपी (एनडीए) कैंडिडेट विजय सिंह पर सोनो थाने तहत आने वाले महेश्वरी गांव में हमले की खबर है। हमलावरों ने एलजेपी कैंडिडेट पर कई राउंड गोलियां चलाईं। घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। वह हमले में बाल- बाल बच गए हैं।
UPDATES…
1.00PM: एक बजे तक 39% वोटिंग।
————————-
12.45PM: जमुई में एलजेपी कैंडिडेट विजय सिंह पर सोनो थाना के महेश्वरी गांव में हमले की खबर है। हमलावरों ने उन पर कई राउंड गोलियां चलाईं। घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।
————————-
12.05PM: 12 बजे तक 32 फीसदी वोटिंग हुई है।
————————-
11.46AM: जमुई में एनडीए और महागठबंधन के समर्थक के बीच झड़प।
10.06 AM: केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने एक अंग्रेजी चैनल पर प्राइवेसी भंग करने का आरोप लगाया है।
10.00 AM: बीजेपी नेता सुशील कुमार नेता ने स्टिंग ऑपरेशन मामले में सीबीआई जांच की मांग की।
9.39AM: बेगूसराय के बलिया में पोलिंग बूथ पर ड्यूटी के दौरान एक सिपाही की मौत की खबर है। बताया जाता है कि यह सिपाही बीमार था।
9.00AM: EVM की वजह से कुछ जगह देरी से शुरू हुई वोटिंग
EVM में खराबी के चलते कई जगहों पर मतदान देरी से शुरू होने की खबर है। नवादा के पोलिंग बूथ नंबर 185 और 234 के बूथ 152ए में ईवीएम खराब रहने के कारण खबर लिखे जाने तक वोटिंग शुरू नहीं हो पाई थी। बांका के मंजीरा में बूथ 131 पर भी ईवीएम खराब होने की वजह से लोग वोटिंग नहीं कर पा रहे हैं।
8.40AM: ईवीएम की खराबी की वजह से जमुई के चकाई में भी वोटिंग शुरू नहीं हो पाई। वारिसनगर के एक बूथ पर पोलिंग देर से शुरू हुई। मोहिउद्दीन नगर के बूथ नंबर 32 पर ईवीएम बदलनी पड़ी। यहां एक घंटा लेट वोटिंग शुरू हुई। भागलपुर में भी ईवीएम के खराब होने की खबरें हैं।
8.00AM: लालू यादव ने मोदी के आरक्षण पर दिए बयान पर उठाए सवाल। पूछा, गाली कौन देता था ‘आरक्षण ई कहां से आई, कर्पूरी की माई
————-
7.30AM: बीजेपी नेता गिरिराज सिह ने कहा, ”स्टिंग में सब कुछ साफ हो गया है। हालांकि, इसमें बड़ी मछलियां बच गईं और छोटी मछलियां फंस गईं।” उनका इशारा बिहार में जेडीयू के बड़े नेताओं की ओर था।
बांका में वोटर्स को नक्सलियों का डर
बांका के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के पोलिंग बूथ नंबर 241 और 247 पर कोई वोटिंग नहीं हुई है। एडमिनिस्ट्रेशन वोटर्स को सिक्युरिटी का भरोसा दिलाने की कोशिश कर रही है। लेकिन वोटर्स घर से निकलने के लिए तैयार नहीं हैं।
पहले फेज में 12 बड़े नेताओं की किस्मत दांव पर
पहले फेज में अलग-अलग पार्टियों के 12 बड़े नेताओं की किस्मत दांव पर है। अगर 2010 के रिजल्ट पर नजर डालें, तो महागठबंधन का पलड़ा भारी है, क्योंकि 2010 में पहले फेज में जेडीयू को 29 और आरजेडी को 4 सीटें मिली थीं। तब जेडीयू एनडीए का हिस्सा था। पहले दौर में जिन जिलों में वोटिंग होनी है, उनमें उत्तर बिहार के समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया और दक्षिण के भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, जमुई, नवादा और शेखपुरा शामिल हैं।
प्रधानमंत्री ने की वोट डालने की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के लोगों से वोट डालने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट किया है कि बिहार के लोगों से मेरी अपील है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट डालने जाएं। मोदी ने विशेष रूप से नौजवानों को अपने मताधिकार के प्रयोग की अपील की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के लोगों से वोट डालने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट किया है कि बिहार के लोगों से मेरी अपील है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट डालने जाएं। मोदी ने विशेष रूप से नौजवानों को अपने मताधिकार के प्रयोग की अपील की है।
12 अहम सीटें, बड़े नेताओं की किस्मत का होगा फैसला
1. तारापुर |
कैंडिडेट्स: शकुनी चौधरी (हम) Vs मेवालाल चौधरी (जेडीयू)
– शकुनी इस क्षेत्र के कद्दावर नेता हैं। वे हम पार्टी के अध्यक्ष हैं। वहीं, मेवालाल जाने माने एजुकेशनिस्ट हैं।
|
2. खगड़िया
|
कैंडिडेट्स: राजेश कुमार (हम) Vs पूनम यादव (जेडीयू)
– पूनम यादव बाहुबली रणवीर यादव की पत्नी हैं। वहीं, राजेश कुमार भी हम नेता शकुनी चौधरी के बेटे हैं।
|
3. कल्याणपुर |
कैंडिडेट्स: प्रिंस राज (एलजेपी) Vs महेश्वर हजारी (जेडीयू)
– प्रिंस राज रामविलास पासवान के भतीजे हैं। इसलिए यह सीट एलजेपी के लिए बहुत अहम मानी जा रही है। वहीं, नीतीश ने अपने इलेक्शन कैंपेन की शुरुआत इसी सीट से की थी।
|
4.कहलगांव |
कैंडिडेट्स: सदानंद सिंह (कांग्रेस) Vs नीरज मंडल (एलजेपी)
– सदानंद सिंह कांग्रेस के कद्दावर नेता हैं। वे यहां से रिकॉर्ड आठ बार चुनाव जीत चुके हैं। वहीं, इस बार मोदी लहर में नीरज उन्हें टक्कर दे सकते हैं।
|
5. भागलपुर |
कैंडिडेट्स: अजीत शर्मा (कांग्रेस) Vs अर्जित शाश्वत (बीजेपी)
– अर्जित सांसद अश्विनी चौबे के बेटे हैं। उन्हें इस सीट पर युवा चेहरे के रूप में प्रोजेक्ट किया जा रहा है। वहीं, अजीत सिटिंग एमएलए हैं। उन्होंने 2014 के उपचुनाव में बीजेपी को हराया था।
|
6. बेगूसराय |
कैंडिडेट्स: अमिता राय (कांग्रेस) Vs सुरेंद्र मेहता (बीजेपी)
– सुरेन्द्र मेहता यहां से सिटिंग एमएलए हैं। यह सीट बीजेपी के लिए बहुत अहम है।
|
7. सरायगंज |
कैंडिडेट्स: विजय चौधरी (जेडीयू) Vs रंजीत निर्गुणी (बीजेपी),
– विजय चौधरी नीतीश सरकार में मंत्री रहे हैं। वे जेडीयू दल के नेता हैं। हालांकि, यह जेडीयू के लिए सुरक्षित सीट मानी जाती है।
|
8. झाझा |
कैंडिडेट्स: दामोदर राउत (जेडीयू) Vs रवींद्र यादव (बीजेपी)
-दामोदर राउत नीतीश सरकार में मंत्री रह चुके हैं। इस सीट पर बीजेपी के पास उनके कद का कोई नेता है।
|
9. अलौली |
कैंडिडेट्स: पशुपति पारस (एलजेपी) Vs चंदन कुमार (आरजेडी)
– पारस इस सीट से 7 बार विधायक रह चुके हैं।
|
10. साहेबपुर कमाल |
कैंडिडेट्स: एमडी असलम (एलजेपी) Vs नारायण यादव (आरजेडी)
– कद्दावर नेता नारायण यादव यहां से सिटिंग एमएलए हैं। इस सीट पर एनडीए ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
|
11.समस्तीपुर |
कैंडिडेट्स: रेणु कुशवाहा (बीजेपी) Vs अखतरूल शाहीन (आरजेडी)
– रेणु कुशवाहा यहां की कद्दावर नेता हैं। वे नीतीश सरकार में मंत्री रह चुकी हैं। नीतीश से मतभेद के बाद उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली थी।
|
12. रोसड़ा |
कैंडिडेट्स: डॉ अशोक (कांग्रेस) Vs मंजू हजारी (बीजेपी)
– इस सीट पर सिर्फ कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुकाबला है। मंजू यहां से सिटिंग एमएलए है। 1980 तक इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा रहा है। उसके बाद आरजेडी के कैंडिडेट्स यहां से जीतते आए हैं।
|
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]