बीएमसी चुनाव के लिए एकजुट हुई कांग्रेस

sanjay-nirupamमुंबई। मुंबई महानगरपालिका को घोटालों को उजागर करने के लिए अब पूरी कांग्रेस एकजुट हो गई है। मंगलावर को महानगरपलिका के सभी 24 वार्डों पर एक साथ कांग्रेस मोर्चा निकालने जा रही है। अलग-अलग निकलने वाले इन मोर्चों का नेतृत्व अलग-अलग स्थान पर कांग्रेस के बड़े नेता करेंगे। सुबह 11 बजे से निकलने वाले इन मोर्चों में स्थानीय नगसेवक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

घोटालों के खिलाफ
मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने कहा, ‘मुंबई महानगरपलिका में घोटाले अब अपने चरम पर पहुंच गए हैं। पिछले 20 सालों में शिवसेना-बीजेपी ने इन घोटालों को अंजाम दिया है। देवनार डपिंग ग्राउंड घोटाला, नाला सफाई घोटाला, सड़क घोटाला, टैब घोटाला, एक के बाद एक घोटाले बाहर आ रहे हैं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘मुंबई में महानगरपालिका का कामकाज 24 वॉर्डों से संचालित होता है। एक भी वॉर्ड में ठीक से साफ सफाई नहीं होती। गड्ढों के कारण सड़कों की हालत खराब है। पीने को पर्याप्त पानी सप्लाई नहीं हो पाता। बीएमसी स्कूलों और अस्पतालों की हालत दयनीय है। इन सबसे जनता त्रस्त है। जनता की आवाज के लिए कांग्रेस ने इन मोर्चों का आयोजन किया है।’

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button