भज्जी के बाद उमेश भी आउट, टीम इंडिया को 9वां झटका


रोहित शर्मा 3 रन बनाकर आउट
टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। इंडिया को पहला झटका सिर्फ 3 रन के टीम स्कोर पर लगा। ओपनर रोहित शर्मा सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रबाडा ने बोल्ड किया। टीम इंडिया हाफ सेन्चुरी ही पूरी कर सकी थी कि एल्बी मोर्कल ने शिखर धवन (23) को मोर्कल ने डुमिनी के हाथों कैच कराकर दूसरा झटका दे दिया। शिखर ने 34 बॉल्स में 4 चौके लगाए।
विराट कोहली हुए रन आउट
डेल स्टेन द्वारा फेंके गए 18वें ओवर की अंतिम बॉल को रहाणे ने हवा में खेला, लेकिन बेहरदीन ने कैच छोड़ दिया। पहला रन तेजी से दौड़ने के बाद विराट दूसरे रन के लिए भी दौड़ गए, जबकि नॉनस्ट्राइकर एंड पर खड़े रहाणे उन्हें रोकते रहे और खुद भी नहीं दौड़े। ऐसे में विकेटकीपर एंड पर बेहरदीन ने थ्रो करके विराट को रन आउट कर दिया। विराट 18 बॉल में 12 रन बना सके। रहाणे 51 रन बनाकर इमरान ताहिर की बॉल पर बोल्ड हुए। इसके तुरंत बाद सुरेश रैना बिना खाता खोले मोर्कल की बॉल पर डि कॉक के हाथों कैच आउट हुए।
7 ओवर में जोड़े 56 रन
बैटिंग में प्रमोट करके भेजे गए भुवनेश्वर कुमार और धोनी के बीच 7वें विकेट के लिए 41 रन की पार्टनरिशप हुई। ये जोड़ी तब टूटी, जब इमरान ताहिर ने भुवनेश्वर को बोल्ड कर दिया। उन्होंने 32 बॉल में एक चौका लगाकर 14 रन बनाए। भुवनेश्वर कुमार के आउट होने के बाद आए हरभजन सिंह ने धोनी के साथ 7 ओवर में 56 रन की पार्टनरशिप की। इसमें धोनी के 32 और भज्जी के 22 रन शामिल थे। हरभजन सिंह डेल स्टेन की बॉल पर क्विंटन डि कॉक के हाथों कैच आउट हुए। उन्होंने 22 बॉल पर दो चौके और एक सिक्स की मदद से 22 रन बनाए। इसके बाद उमेश यादव एक चौका लगाकर डेल स्टेन की ही बॉल पर आउट हुए।
बता दें कि इस स्टेडियम में अब तक तीन मुकाबले खेले गए हैं और टीम इंडिया को सभी में जीत हासिल हुई है। लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज और पहला वनडे हारने के बाद धोनी एंड कंपनी पर इस मैच को जीतने का दबाव बहुत ज्यादा है।
इंडिया को स्कोर
बैट्समैन | रन | बॉल | 4 | 6 | |
रोहित शर्मा | बो. रबाडा | 3 | 10 | 0 | 0 |
शिखर धवन | कै. डुमिनी बो. मोर्कल | 23 | 34 | 4 | 0 |
अजिंक्य रहाणे | बो. इमरान ताहिर | 51 | 63 | 6 | 0 |
विराट कोहली | रन आउट | 12 | 18 | 0 | 0 |
महेंद्र सिंह धोनी | not out | 78 | 73 | 4 | 4 |
सुरेश रैना | कै. डि कॉक बो. मोर्कल | 0 | 1 | 0 | 0 |
अक्षर पटेल | LBW बो. स्टेन | 13 | 27 | 0 | 1 |
भुवनेश्वर कुमार | बो. इमरान ताहिर | 14 | 32 | 1 | 0 |
हरभजन सिंह | कै. डि कॉक बो. स्टेन | 22 | 22 | 2 | 1 |
उमेश यादव | कै. डि कॉक बो. स्टेन | 4 | 3 | 1 | 0 |
मोहित शर्मा | not out | 0 | 0 | 0 | 0 |
प्लेइंग इलेवन
> टीम इंडिया : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, मोहित शर्मा, रोहित शर्मा, उमेश यादव, हरभजन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, अक्षर पटेल।
> साउथ अफ्रीका : एबी डिविलियर्स (कप्तान), हाशिम अमला, फरहान बेहरदीन, क्विंटन डि कॉक, जेपी डुमिनी, फॉफ डु प्लेसिस, इमरान ताहिर, डेविड मिलर, मोर्ने मोर्कल, केगिसो रबाडा, डेल स्टेन।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]