भारत पर राज करने वाली ‘ईस्ट इंडिया कंपनी’ पर अब एक भारतीय का राज

मुंबई। आज से 100 साल पहले तक भारत पर राज करने वाली ईस्ट इंडिया कम्पनी से तो आप सभी वाकिफ होगें। ये वही कम्पनी है जिसे भारत फतह के बाद इंग्लैंड की महरानी को दे दिया था। इसे समय का फेर ही कहेंगे कि कभी भारत पर राज करने वाली इस कंपनी को एक भारतीय ने ही खरीद लिया हैं।
दरअसल, मुंबई के बिजनेसमैन संजीव मेहता ने ईस्ट इंडिया कंपनी के मेजर शेयर को खरीद लिया है। वह ईस्ट इंडिया कम्पनी को 15 मिलियन डॉलर में खरीद कर कम्पनी के मालिक बन चुकें हैं।
संजीव को इस मुकाम तक पहुचनें के लिए काफी बड़ी कीमत अदा करनी पड़ी हैं। उन्हे 2010 में इस बड़ी डील में सफलता हासिल हुई थी। कम्पनी को 40 स्टेक होल्डर्स से खरीदा गया है। मुंबई के रहने वाले संजीव का कहना है कि सारे बिजनेस को छोड़कर एक मुख्य उउद्देश्य है ईस्ट इंडिया कम्पनी को चलाना।
मरचेंट फैमिली में जन्मे संजीव ने बताया हैं कि अब तक जिस कम्पनी ने भारत पर राज किया था, आज से भारत उस कम्पनी का मालिक है। अब नये बिजनेस के साथ इस कम्पनी में काम करेगें।
इस कम्पनी नें बाटों और राज करो की नीति को अपनाते हुए भारत को अपना गुलाम बना लिया था। इसकी शुरूआत सन 1600 मे की थी। वहीं इस कम्पनी ने सन् 17वीं व 18वीं में पूरी दुनिया के बिजनेस पर राज किया। 1757 में ईस्ट इंडिया कम्पनी भारत पहुंची।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]