भारत होगा अगले 10 साल में तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था, HSBC की रिपोर्ट में खुलासा


दस साल में जर्मनी से आगे निकल सकता है भारत
रिपोर्ट के अनुसार भारत अगले दस साल में जापान और जर्मनी से नोमिनल यूएसडी के हिसाब आगे निकल जाएगा। रिपोर्ट में भारत की जनसंख्या में युवाओं की संख्या ज्यादा होना और मैक्रो स्टेबिल्टी का महत्वपूर्ण बताया है।
2028में7ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था होगा भारत
रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि भारत 2028 तक भारत 7 ट्रिलियन (7 लाख करोड़ डालर) की अर्थव्यवस्था होगा। जबकि उस वक्त जर्मनी 6 ट्रिलियन डालर और जापान 5 ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवथा होगा। इस वक्त भारत 2.3 ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था है। इस प्रकार यह दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था है।
इस साल रहेगी भारत की जीडीपी 7.1 फीसदी
रिपोर्ट में कहा गया है कि जीएसटी के चलते भारत की अर्थव्यवस्था इस साल 7.1 फीसदी की दर से बढ़ेगी, जो बाद में बढ़ सकती है। इसमें कहा गया है भारत तेजी से सुधार के रास्त पर है, लेकिन इससे हटना उसके लिए नुकसान दायक हो सकता है।
ई-कामर्स सेक्टर में आएंगी एक करोड़ से ज्यादा जॉब
रिपोर्ट के अनुसार जॉब लैस ग्रोथ की चिंता के बीच ई-कामर्स कंपनियां 1.2 करोड़ जॉब देंगी, जो कुछ मांग 2.4 करोड़ के आधे के बराबर हैं। इसके अलावा सबसे ज्यादा जॉब हेल्थ और ऐजूकेशन सेक्टर में आएंगे।
सर्विस सेक्टर का जोर रहेगा
रिपोर्ट के अनुसार भारत सर्विस प्रधान अर्थव्यवस्था बना रहेगा, लेकिन अब भारत को अपना फोकस मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर लगाना होगा। इसके अलावा भारत को कृषि सेक्टर में भी ध्यान देना होगा।
चीन से अगल है भारत
रिपोर्ट में कहा गया है भारत की स्थिति चीन से अलग है। चीन एक एक्सपोर्ट आधारित अर्थव्यवस्था है। इसके अनुसार भारत में 55 करोड़ उपभोक्ता का बाजार है, जो काफी महतवपूर्ण कारण है।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]