मन की बातः 1 जनवरी 2016 से ग्रुप बी, सी और डी के लिए नहीं होगा इंटरव्यू

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडियो पर ‘मन की बात’ की। पीएम मोदी ने इस चर्चा को चुनावी बातों से दूर रखते हुए इन प्रमुख बातों का जिक्र किया-
1. 1जनवरी 2016 से ग्रुप बी, ग्रुप सी व अन्य निचले पदों पर इंटरव्यू समाप्त हो जाएगा। छोटी-छोटी नौकरियों के लिए इंटरव्यू की क्या जरूरत ?
2. देश दिवाली से भी बड़ा उत्सव मनाने जा रहा है। 26-29 अक्टूबर को ‘इंडिया अफ्रीकन फॉरन समिट’ का आयोजन हो रहा है।
3. ‘मैमरी ऑफ महात्मा’ ट्रेन 29 अक्टूबर को दिल्ली पहुंच रही है। अफ्रीका और भारत के संबंधों में महात्मा की क्या भूमिका रही थी, इसे लोग घूम-घूम कर जान रहे हैं।
4. दिवाली के बाद ब्रिटेन की यात्रा पर जाना है। लंदन में जहां बाबा आंबेडकर रहते थे, वह अब भारत की संपत्ति बन गया है। भवन का विधिवत रूप से उद्घाटन करने जा रहा हूं।
5. ‘अंगदान’ विषय काफी महत्वपूर्ण है। देश में 2.5 लाख से अधिक किडनी, हार्ट की जरूरत है, पर अफसोस इतनी उपलब्धता नहीं है।
6. कुछ राज्यों ने कागजी कार्रवाई को कम करते हुए अंगदान पर नेक पहल की है। अंगदान के क्षेत्र में तमिलनाडु सबसे आगे है।
7. अंगदान के लिए हमने ‘नैशनल ऑर्गन ऐंड टिशूज ऑर्गनाइजेशन’ (NOTO) की स्थापना की है। इसके लिए टोल फ्री नंबर – 1800 11-47-70 है।
8. झारखंड के करिया मुंडा ने परसी ग्राम पंचायत को आदर्श गांव बनाने के लिए चुना। उन्होंने वहां उल्लेखनीय कार्य किए, जिसकी हम सराहना करते हैं।
9. आंध्र के सांसद अशोक गजपति राजू भी आदर्श गांव योजना में जी-जान से जुट गए। उन्होंने बारापुड़ी ग्राम पंचायत को आदर्श गांव के लिए चुना व बेहतरीन कार्य करके दिखाया।
10. राजू ने गांव को आदर्श बनाने के लिए मुहिम चलाई कि सुबह बच्चों के लिए शिक्षा, शाम को बच्चे ही शिक्षक बनकर अपने परिजनों, दूसरे लोगों को पढ़ाएं।
11. ‘मन की बात’ हो और स्वच्छता की बात न आए, ऐसा कैसे हो सकता है। मुंबई से सविता राय ने दिवाली के लिए अपने घरों के साथ-साथ बाहर की सफाई का संकल्प लिया।
12. हम सोने के सिक्के ला रहे हैं। हमारे देश का स्वदेशी मार्का सिक्का होना चाहिए। धनतेरस से पहले 5 ग्राम, 10 ग्राम का अशोक चिह्न वाला सिक्का लॉन्च किया जा रहा है।
13. आप लोग दिवाली की तैयारी में व्यस्त होंगे। दिवाली पर आपकी खुशी, सुरक्षा की कामना करता हूं। साफ-सफाई और सुरक्षा से यह पर्व मनाएं।
14. भारत विविधिताओं से भरा हुआ है। अनेक बोली, अनेक जाति। ये विविधिता ही हमारी शोभा है। विविधिता ही एकता का मंत्र है। ये विकास की जड़ी-बूटी है।
15. ‘रन फॉर यूनिटी’ के कार्यक्रम होंगे, इनमें हिस्सा लें और सरदार साहब के जन्मदिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दें, उनके संदेश को समाज में फैलाएं।
16. भारत-अफ्रीका संबंधों पर मुजफ्फरनगर की एक बेटी की रचना बेहद पसंद आई। इस रचना पर मेरा खासतौर से ध्यान गया। यह रचना है –
अफ्रीका में नील नदी, सागर का नाम है ‘लाल’
महाद्वीप विशाल है, प्रवासी भारतीय खुशहाल।
जैसे सिंधु घाटी की सभ्यता, है भारत की पहचान
नील नदी और कार्थेज हैं, अफ्रीकी सभ्यता में महान।
गांधी जी ने शुरू किया, अफ्रीका से आंदोलन
ऐसा जादू चलाया सब पर, जीत लिया सबका मन।
जोहानसबर्ग हो या किंग्सटन, जिम्बाब्वे हो या चाड
सब अफ्रीकी देशों में, मिलती है हमारी आलू-चाट।
लिखने को तो लिख डालूं, पंक्ति कई हजार
अफ्रीका के जंगलों से करती हूं मैं प्यार।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]