महिलाओं को टिकट लेने के लिए यौन संबंध बनाने पड़ते हैं : चेरियन फिलिप

तिरुवनंतपुरम।पूर्व कांग्रेस नेता चेरियन फिलिप ने रविवार को पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इसमें महिलाओं को टिकट लेने के लिए यौन संबंध बनाने पड़ते हैं। कभी पार्टी के वरिष्ठ नेता एके एंटनी और सीएम ओमान चांडी के करीबी रहे फिलिप ने यह बयान अपने फेसबुक पेज पर दिया है।
कुछ दिन पहले यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय निकाय चुनाव में टिकट न दिए जाने पर त्रिसुर में शर्ट उतार कर प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन का हवाला देते हुए फिलिप ने फेसबुक पर लिखा, ‘यूथ कांग्रेस का शर्ट उतारकर प्रदर्शन करना मॉडल प्रदर्शन था। अतीत में जिन महिलाओं ने इस तरह का प्रदर्शन गुपचुप तरीके से किया, उन्हें कांग्रेस का टिकट मिल गया।’
महिला नेताओं की आलोचना झेलने के बावजूद फिलिप अपने बयान पर कायम हैं। फिलिप ने कहा कि उन्होंने महिलाओं के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया है। फिलिप ने कहा, ‘मुझे तो उन नेताओं का नाम देना चाहिए था, जो महिलाओं का अपमान करते हैं। मैंने उन नेताओं के खिलाफ बोला जो महिलाओं का शोषण करते हैं।’
फिलिप ने कहा, ‘मेरी शालीनता है की मैंने कांग्रेस के कई राज नहीं खोले हैं। अगर आप मुझे महिला विरोधी बताते हैं, तो मुझे कई घटनाओं का जिक्र करना होगा, जिसमें कांग्रेस नेताओं द्वारा महिलाओं का शोषण किया गया है।’
उन्होंने कहा, ‘जब एंटनी अध्यक्ष और सुधीरन उपाध्यक्ष थे। मैं पार्टी महासचिव था। सुधीरन को सब पता है।अगर बिंदू कृष्णा कोर्ट की शरण लेती हैं, कांग्रेस का भंडाफोड़ हो जाएगा। मेरा पॉलीग्राफी टेस्ट लिया जाना चाहिए। मेरे दिमाग में जो है सब बाहर आ जाएगा।’
फिलिप, एंटनी और चांडी के सालों तक करीबी रहे हैं। 2001 में विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट न दिए जाने पर उन्होंने विद्रोह कर दिया था। इसके बाद कांग्रेस की सदस्यता त्याग दी थी।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]