मुंबई-पुणे हाईवे पर दो बसों में ज़ोरदार टक्कर, 7 यात्री घायल

पुणे। मुंबई- पुणे एक्सप्रेस वे पर बुधवार सुबह खालापुर के पास दो बसों के बीच हुई टक्कर में सात लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। घायलों को खालापुर के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस दुर्घटना में घायल एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक पुणे से मुंबई जा रही महाराष्ट्र राज्य परिवाहन निगम की शिवनेरी बस अनियंत्रित होकर लेन तोड़ते हुए मुंबई से पुणे की ओर आ रही कर्नाटक की बस से टकरा गई।
इस हादसे में घायल हुए लोगों को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। जहां कईयों की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल घायलों का नाम पता नहीं चल सका है।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]