मोदी भूले नेहरू और इंदिरा को, अफ्रीकियों ने की तारीफ

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में जवाहर लाल नेहरू को तो याद नहीं किया लेकिन अफ्रीकी नेताओं ने जमकर नेहरू की तारीफ की । औपनिवेशिक शासन के खिलाफ अफ्रीका की लड़ाई में नेहरू के योगदान को सराहा गया। कुछ नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के योगदान को भी याद किया।
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा और जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे उन अफ्रीकी नेताओं में थे, जिन्होंने अपने भाषणों में नेहरू और इंदिरा का जिक्र किया। जैकब जुमा ने कहा, पिछली सदी में भारत और अफ्रीका के बीच ऐतिहासिक रिश्तों के लिए हम नेहरू और इंदिरा के योगदान को याद करना चाहेंगे।
वहीं, रॉबर्ट मुगाबे ने कांग्रेस को महान पार्टी बताया और कहा, गांधी और कांग्रेस से अफ्रीका के रिश्ते थे। मोरक्को के किंग मुहम्मद ने याद किया कि किस तरह उनके दादा और नेहरू ने साथ मिल कर अफ्रीका में उपनिवेशवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]