यूपी कैबिनेट की बैठक में नहीं आएंगे आजम, गए विदेश

azamwww.tahalkaexpress.com लखनऊ। अमर सिंह को सपा से राज्यसभा का टिकट दिए जाने से नाराज आजम खां मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में भी शामिल नहीं होंगे। वह विदेश चले गए हैं। वो नामांकन में भी शामिल नहीं हुए थे। राज्यसभा टिकट घोषित होने से पहले ही 31 मई को कैबिनेट की बैठक तय हुई थी। इसका एजेंडा फाइनल हो गया था। नगर विकास विभाग के दो प्रस्ताव इसमें रखे गए थे। एक मामला संविदा सफाई कर्मचारियों की भर्ती का था और दूसरा रामपुर में झील के विकास का।

कैबिनेट के एजेंडे में इन दोनों प्रस्तावों का जिक्र भी था। हालांकि इन दोनों प्रस्तावों पर अब मंगलवार को कोई फैसला नहीं होगा क्योंकि नगर विकास मंत्री आजम खां बैठक में शामिल नहीं होंगे। सूत्र बताते हैं कि इसकी कोई जानकारी एजेंडा संशोधित किए जाने तक आजम ने नहीं दी। इस तरह से उन्होंने अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर कर दी है। आजम अब जर्मनी चले गए हैं। यही नहीं नगर विकास विभाग के सचिव एसपी सिंह भी सोमवार को विदेश रवाना हो गए हैं।

40 हजार करनी हैं भर्तियां
बीते साल नगर विकास विभाग ने 35,774 संविदा सफाई कर्मचारियों की भर्ती का आदेश जारी किया था। हालांकि बाद में इसे निरस्त कर दिया था। अब संशोधित प्रस्ताव के तहत सीएम की घोषणा के मुताबिक भर्तियों की संख्या बढ़ाकर 40 हजार किया जाना है। इसके अलावा भर्ती के लिए बनने वाली समिति में अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग की भी सहभागिता सुनिश्चित किया जाना था। पिछले भर्ती आदेश में सभी वर्गों के प्रतिनिधित्व का कोई जिक्र नहीं था।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button