योगी vs अखिलेश, आकंड़ों में देखें 100 दिन में किसके राज में ज्यादा हुए अपराध!

लखनऊ। मंगलवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी टीम के साथ भाजपा सरकार के 100 दिन का बखान किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा द्वारा किये कार्यों को तो गिनाया लेकिन मीडिया द्वारा पूछे किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। लगातार मीडिया द्वारा सीएम के सामने प्रदेश में हो रहे आपराधिक घटनाओं के बारे में पूछा लेकिन उन्होंने इस पर जवाब नहीं दिया।

भाजपा सरकार में हुए 100 दिन में कामों के बाद अब हम 100 दिन में हुए अपराधों का आंकड़ा बताने जा रहे हैं। इसके साथ ही पिछली सरकार के आखिरी 100 दिन का आंकड़ा भी आपके सामने रखेंगे। इन आकड़ों ने मौजूदा सरकार की पोल खोलकर रख दी है। साथ सीएम योगी के सख्त निर्देशों और फटकार के बाद पुलिस अब अपराध दर्ज करने में भी संकोच कर रही है।

पुलिस की वेबसाइट पर नहीं दर्ज हो रहे मुकदमेंभाजपा सरकार बनने के बाद योगी सरकार के 100 दिन (19 मार्च- 26 जून 2017) में कुल 22,298 अपराध पंजीकृत किये गए हैं। यह आंकड़े काफी चौंकाने वाले इसलिए हैं कि पुलिस ने योगी सरकार में आपराधिक मुकदमें ना के बराबर दर्ज किये हैं। यूपी सरकार भले ही कानून-व्यवस्था दुरुस्त होने का दावा कर रही हो लेकिन लगातार, हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, अपहरण, चोरी और हिंसक घटनायें सरकार के दावों की पोल खोल रही हैं।

बात केवल राजधानी लखनऊ की करें तो पिछले डेढ़ महीने में ही यहां करीब 30 से अधिक हत्या की वारदातें हो चुकी हैं। जबकि आधा दर्जन से अधिक बड़ी डकैती और लूट की वारदातों के अलावा आधा दर्जन से अधिक गैंग रेप की घटनाएं हुई हैं। क्राइम मैपिंग पर दर्ज पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक पूरे लखनऊ जोन में केवल 5 डकैतियां ही दर्ज हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस अपराध दर्ज करने में कितनी लापरवाही बरत रही है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ वाराणसी में पुलिस ने आपराधिक मामले ना के बराबर दर्ज किये हैं जबकि हकीकत कुछ और है।

योगी सरकार के 100 दिन के आंकड़ें

आगरा जोन में 154 हत्या, 350 हत्या के प्रयास, 62 दहेज हत्या,138 बलात्कार, 475 दंगे, 473 अपहरण, 0 हिरासत में हिंसा,13 डकैती, 267 लूट, 40 चेन लूट,168 सेंधमारी, 630 चोरी, 1089 वाहन चोरी, 877 महिला अपराध, 68 बाल अपराध, 916 सड़क हादसे हुए हैं। कुल मिलकर 5720 अपराध हुए।

इलाहबाद जोन में 40 हत्या, 52 हत्या के प्रयास, 27 दहेज हत्या, 83 बलात्कार, 65 दंगे, 144 अपहरण, 0 हिरासत में हिंसा,4 डकैती, 53 लूट, 5 चेन लूट,102 सेंधमारी,140 चोरी, 227 वाहन चोरी, 276 महिला अपराध, 38 बाल अपराध, 411 सड़क हादसे हुए इनमें कुल मिलकर 1667 अपराध हुए।

बरेली जोन में 96 हत्या, 175 हत्या के प्रयास, 27 दहेज हत्या,173 बलात्कार, 118 दंगे, 307 अपहरण, 0 हिरासत में हिंसा, 13 डकैती, 86 लूट, 11 चेन लूट,91 सेंधमारी, 259 चोरी, 274 वाहन चोरी, 631 महिला अपराध, 48 बाल अपराध, 487 सड़क हादसे हुए इनमें कुल मिलकर 2796 अपराध हुए।

गोरखपुर जोन में 37 हत्या, 29 हत्या के प्रयास, 18 दहेज हत्या,65 बलात्कार, 109 दंगे, 173 अपहरण, 3 हिरासत में हिंसा, 7 डकैती, 40 लूट, 4 चेन लूट,64 सेंधमारी, 158 चोरी,124 वाहन चोरी, 247 महिला अपराध,67 बाल अपराध, 239 सड़क हादसे हुए इनमें कुल मिलकर 1384 अपराध हुए।

कानपुर जोन में 83 हत्या, 70 हत्या के प्रयास, 40 दहेज हत्या, 65 बलात्कार,176 दंगे, 260 अपहरण, 0 हिरासत में हिंसा, 10 डकैती, 67 लूट, 10 चेन लूट, 107 सेंधमारी, 221 चोरी,415 वाहन चोरी, 435 महिला अपराध,56 बाल अपराध, 648 सड़क हादसे हुए इनमें कुल मिलकर 2664 अपराध हुए।

लखनऊ जोन में 61 हत्या, 30 हत्या के प्रयास,31 दहेज हत्या, 60 बलात्कार, 115 दंगे, 173 अपहरण, 0 हिरासत में हिंसा, 5 डकैती, 70 लूट, 4 चेन लूट,53 सेंधमारी, 200 चोरी,159 वाहन चोरी, 219 महिला अपराध, 19 बाल अपराध, 360 सड़क हादसे हुए इनमें कुल मिलकर 1559 अपराध हुए।

मेरठ जोन में 121 हत्या, 358 हत्या के प्रयास, 41 दहेज हत्या, 154 बलात्कार, 320 दंगे, 369 अपहरण, 0 हिरासत में हिंसा, 11 डकैती, 234 लूट, 66 चेन लूट, 151 सेंधमारी, 919 चोरी,1342 वाहन चोरी, 678 महिला अपराध, 104 बाल अपराध, 722 सड़क हादसे हुए इनमें कुल मिलकर 5590 अपराध हुए।

वाराणसी जोन में 30 हत्या, 27 हत्या के प्रयास, 22 दहेज हत्या, 52 बलात्कार, 81 दंगे, 74 अपहरण, 0 हिरासत में हिंसा,1 डकैती, 38 लूट, 3 चेन लूट, 31 सेंधमारी, 85 चोरी, 115 वाहन चोरी, 144 महिला अपराध, 27 बाल अपराध,187 सड़क हादसे हुए इनमें कुल मिलकर 917 अपराध हुए।

पिछली सरकार के 100 दिन में अपराध

पूर्व अखिलेश सरकार के 100 दिन (9 दिसंबर- 18 मार्च 2017) तक के आंकड़ों को अगर देखा जाये तो यह काफी चौंकाने वाले हैं। अखिलेश सरकार के 100 दिनों में पूरे यूपी में 27,067 अपराध पंजीकृत हुए हैं।

अखिलेश सरकार के आखिरी के 100 दिन में इतने हुए अपराध

आगरा जोन में 157 हत्या, 297 हत्या के प्रयास, 53 दहेज हत्या, 132 बलात्कार, 327 दंगे, 331 अपहरण, 1 हिरासत में हिंसा, 8 डकैती, 183 लूट,26 चेन लूट, 229 सेंधमारी, 563 चोरी, 1412 वाहन चोरी, 576 महिला अपराध, 59 बाल अपराध,1094 सड़क हादसे हुए इनमें कुल मिलकर 5448 अपराध हुए।

इलाहबाद जोन में 49 हत्या, 80 हत्या के प्रयास, 23 दहेज हत्या,77 बलात्कार, 72 दंगे, 133 अपहरण, 0 हिरासत में हिंसा, 1 डकैती, 49 लूट, 0 चेन लूट, 79 सेंधमारी, 161 चोरी,198 वाहन चोरी, 220 महिला अपराध, 45 बाल अपराध, 374 सड़क हादसे हुए इनमें कुल मिलकर 1561 अपराध हुए।

बरेली जोन में 116 हत्या, 218 हत्या के प्रयास, 46 दहेज हत्या, 186 बलात्कार, 153 दंगे, 294 अपहरण, 2 हिरासत में हिंसा, 16 डकैती, 107 लूट, 9 चेन लूट,153 सेंधमारी, 420 चोरी, 521 वाहन चोरी, 647 महिला अपराध, 70 बाल अपराध, 737 सड़क हादसे हुए इनमें कुल मिलकर 3695 अपराध हुए।

गोरखपुर जोन में 52 हत्या, 52 हत्या के प्रयास, 42 दहेज हत्या, 124 बलात्कार, 142 दंगे, 191 अपहरण, 1 हिरासत में हिंसा, 9 डकैती, 51 लूट, 5 चेन लूट,116 सेंधमारी, 217 चोरी, 296 वाहन चोरी, 310 महिला अपराध, 88 बाल अपराध, 595 सड़क हादसे हुए इनमें कुल मिलकर 2291 अपराध हुए।

कानपुर जोन में 99 हत्या,119 हत्या के प्रयास, 58 दहेज हत्या, 65 बलात्कार, 153 दंगे, 255 अपहरण, 0 हिरासत में हिंसा, 8 डकैती, 90 लूट, 11 चेन लूट, 128 सेंधमारी, 261 चोरी, 691 वाहन चोरी, 444 महिला अपराध, 58 बाल अपराध, 860 सड़क हादसे हुए इनमें कुल मिलकर 3300 अपराध हुए।

लखनऊ जोन में 79 हत्या, 55 हत्या के प्रयास, 57 दहेज हत्या, 95 बलात्कार, 101 दंगे, 221 अपहरण, 0 हिरासत में हिंसा, 10 डकैती, 53 लूट, 3 चेन लूट, 86 सेंधमारी, 271 चोरी, 334 वाहन चोरी, 248 महिला अपराध, 26 बाल अपराध,592 सड़क हादसे हुए इनमें कुल मिलकर 2231 अपराध हुए।

मेरठ जोन में 181 हत्या, 297 हत्या के प्रयास, 43 दहेज हत्या, 160 बलात्कार, 188 दंगे, 329 अपहरण, 2 हिरासत में हिंसा, 16 डकैती, 328 लूट, 52 चेन लूट, 153 सेंधमारी, 1083 चोरी, 2469 वाहन चोरी, 669 महिला अपराध, 107 बाल अपराध,1055 सड़क हादसे हुए इनमें कुल मिलकर 7132 अपराध हुए।

वाराणसी जोन में 44 हत्या, 45 हत्या के प्रयास, 17 दहेज हत्या, 40 बलात्कार, 94 दंगे, 103 अपहरण, 0 हिरासत में हिंसा, 1 डकैती, 52 लूट, 6 चेन लूट, 72 सेंधमारी, 155 चोरी, 243 वाहन चोरी, 144 महिला अपराध, 20 बाल अपराध, 373 सड़क हादसे हुए इनमें कुल मिलकर 1409 अपराध हुए।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button