लीबिया: गैरकानूनी रूप से यूरोप जा रही नौका से मिले 50 प्रवासियों के शव

जोहांसबर्ग| इटली के तटरक्षक बल के मुताबिक, लीबिया के उत्तरी तट के पास सुरक्षित निकाली गई एक प्रवासी नौका के अंदरुनी हिस्से में से 50 शव बरामद किये गए हैं| इस नौका से क़रीब 439 लोगों को ज़िंदा निकाला गया है| ‘पोसिडेन’ नाम के इस स्वीडिश जहाज में लोग भूमध्य पार कर यूरोप जा रहे थे|
हाल के दिनों में लीबिया से आए हज़ारों अप्रवासी समुद्र में डूब कर मर गए हैं जबकि कई हज़ार को ज़िंदा बचाया गया है| उल्लेखनीय है कि बचाए गए जहाज से तटरक्षक अभियान केंद्र के पास मदद के लिए आग्रह आई थी| लीबियाई तस्कर शांत समुद्र का फायदा उठाते हुए गैरकानूनी रूप से प्रवासी लोगों को इधर उधर भेजतें हैं|
फिलहाल यह नहीं पता चला है कि जहाज पर लोगों की मौत कैसे हुई? अभी इस महीने ऐसे ही एक जहाज से 49 लोगों के शव बरामद किये गए थे| जहाज में बैठे लोगों ने बताया कि लोगो की मौत दम घुटने से हुई थी| तस्करों ने जहाज में लोगों को क्षमता से कहीं अधिक बिठाया था|
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]