व्हाइट हाउस के पास हथियारबंद व्यक्ति को गोली मारी

amerika21वॉशिंगटन। अमरीका में राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग की खबर है। यूएसपार्क पुलिस के मुताबिक खुफिया सेवा के एक एजेंट ने मुख्य भवन के पास चेकपोस्ट पर एक हथियारबंद शख्स को गोली मारकर जख्मी कर दिया। घटना के वक्त अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा व्हाइट हाउस में नहीं थे। वह मैरीलैंड के एयरफोर्स बेस में गोल्फ खेल रहे थे। ओबामा का परिवार भी घटना के वक्त व्हाइट हाउस में नहीं था। हालांकि उपराष्ट्रपति जो बाइडेन उस वक्त व्हाइट हाउस में ही थे। घटना के बाद व्हाइट हाउस को बंद कर दिया गया। करीब 45 मिनट बाद उसे फिर से खोला गया। व्हाइट हाउस ने एक बयान में घटना की पुष्टि की है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक शख्स बंदूक लेकर व्हाइट हाउस की तरफ बढ़ रहा था। सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने उसे बंदूकर फेंकने को कहा लेकिन उसने बात नहीं मानी और बंदूक दिखाना शुरू कर दिया। इस पर सीक्रेट सर्विस के

एजेंट ने उसे गोली मार दी। गोली लगते ही बंदूकधारी जख्मी हो गया। उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर है।

घटना के बाद पर्यटकों को व्हाइट हाउस के पास जाने की अनुमति नहीं दी गई। भारी सुरक्षा तैनात कर दी गई। साथ ही ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया। व्हाइट हाउस देखने आए ब्रेट पिलविका ने बताया कि एक शख्स ब्राउन पिस्टल लेकर व्हाइट हाउस की तरफ बढ़ रहा था। सीक्रेट सर्विस के दो अधिकारियों ने उसे रूकने को कहा। जब वह नहीं रूका तो उसे गोली मार दी गई। बीते सालों में व्हाइट हाउस की सुरक्षा को लेकर ऐसी कई घटनाएं सामने आई है,जिसके बाद यहां की व्यवस्था में काफी बदलाव किए गए हैं।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button