घर लौटी गीता, एक लकीर पार करने में लग गए 15 साल स्वागत है गीता

नईदिल्ली। भटककर पाकिस्तान पहुंची बोलने-सुनने में लाचार भारतीय लड़की गीता की वतन वापसी की मुहिम सोमवार को पूरी होगी। गीता सुबह 10.40 बजे दिल्ली पहुंची गई। उसके साथ कराची से ईधी फाउंडेशन के पांच लोग भी भारत आए हैं। गीता को रिसीव करने के लिए विदेश मंत्रालय के अफसर, पाकिस्तान के हाई कमिश्नर एयरपोर्ट पहुंचे। कुछ देर बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज गीता के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। बताया जा रहा है कि शाम तक गीता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकती है।
इनका रोल अहम
15 साल बाद गीता की वतन वापसी की कहानी ‘बजरंगी भाईजान’ मूवी से कम नहीं है। मूवी में जिस तरह ‘मुन्नी’ की 6 लोग मदद करते हैं, उसी तरह गीता की कहानी में भी कुछ लोगों का अहम रोल है। इनमें कोई ‘बजंरगी भाईजान’ के सलमान की तरह है, कोई उसकी जिंदगी की रसिका यानी करीना है तो किसी ने चांद नवाब (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) की तरह गीता की कहानी दूसरे मुल्क में उसके परिवार तक पहुंचाई।
भारतीय लड़की गीता की रियल लाइफ के कैरेक्टर्स ‘बजरंगी भाईजान’ की मुन्नी के रील लाइफ कैरेक्टर्स जैसे नजर हैं।dainikbhaskar.com से एक्सक्लूसिव बातचीत में खुद गीता और उसके पाकिस्तानी गार्जियन फैसल ईधी ने हमें उन 6 पाकिस्तानियों के बारे में बताया जिनके चलते गीता आज वतन लौट पा रही है।
कौन है गीता?
> गीता 15 साल से पाकिस्तान में है। गलती से बॉर्डर पार करने के बाद उसे पाकिस्तान के पंजाब में रेंजर्स ने पकड़ा था।
> रेंजर्स 15 साल पहले उसे लाहौर के ईधी फाउंडेशन में ले गए थे। बाद में कराची में इसी संगठन के एक शेल्टर होम में उसे भेज दिया गया।
> कराची में ‘मदर ऑफ पाकिस्तान’ के नाम से मशहूर बिलकिस ईधी ने इस लड़की का नाम गीता रखा।

जानिए, गीता की रियल लाइफ कहानी में कौन हैं बड़े किरदार?
1. रील लाइफ में : पवन कुमार चतुर्वेदी उर्फ बजरंगी (सलमान खान)
मूवी में रोल: मुन्नी को इंडिया से उसके देश पाकिस्तान पहुंचाने में लीड रोल।
गीता की रियल लाइफ में : फैसल ईधी, ईधी फाउंडेशन के चेयरमैन।
फैसल ईधी कहते हैं, ‘‘सालों से हम उसके परिवार या उसके शहर के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रहे थे, ताकि वह लौट सके। उसके जाने का हमें दुख है क्योंकि हमें उससे लगाव हो गया था। लेकिन खुशी भी है कि वह अपने परिवार के पास लौट रही है।”

2. रील लाइफ में : रसिका (करीना कपूर)
मूवी में रोल: मुन्नी का सबसे ज्यादा ख्याल रखा और उसे पाकिस्तान पहुंचाने के लिए बजरंगी को मोटिवेट किया।
गीता की रियल लाइफ में : फैसल की पत्नी बिलकिस ईधी ने। बिलकिस ने ही भटककर पाकिस्तान आई इस लड़की का नाम गीता रखा था।

3. रील लाइफ में : चांद नवाब (नवाजुद्दीन सिद्दीकी)
मूवी में रोल: पाकिस्तान में मुन्नी की स्टोरी सबसे पहले कवर करने वाला रिपोर्टर।
गीता की रियल लाइफ में : पाकिस्तानी जर्नलिस्ट हसन मंसूर। इन्होंने 8 अगस्त 2012 को सबसे पहले गीता का इंटरव्यू लिया था। इसके बाद ही इंडिया में गीता के संभावित परिवार की खोज हो पाई। दोनों देशों की हुकूमतें एक्टिव हुईं। गीता के इंडिया पहुंचने तक इस मामले को फॉलो किया।

4. रील लाइफ में : असलम खान की फैमिली
मूवी में रोल: मूवी में रसिका के घर के सामने रहने वाला मुस्लिम परिवार, जिसके यहां मुन्नी नॉनवेज खाने चली जाती है। वहीं, नमाज भी पढ़ती है।
गीता की रियल लाइफ में : कराची में रहने वाली डॉ. देविका और उनके पति। गीता अक्सर इनके घर में बने मंदिर में पूजा करने पहुंच जाती थी। इसे देखकर ही फैसल ने गीता के लिए भगवान की मूर्ति खरीदी थी।

5. रील लाइफ में : मौलाना साहब (ओम पुरी)
मूवी में रोल: मुन्नी को पाकिस्तान छोड़ने के दौरान पुलिस से बचाने के लिए मस्जिद में एक रात मुन्नी, बजरंगी और चांद नवाब को छुपाया था। अगली सुबह तीनों को अपनी गाड़ी से अगले डेस्टिनेशन तक पहुंचाया था।
मूवी में रोल: मुन्नी को पाकिस्तान छोड़ने के दौरान पुलिस से बचाने के लिए मस्जिद में एक रात मुन्नी, बजरंगी और चांद नवाब को छुपाया था। अगली सुबह तीनों को अपनी गाड़ी से अगले डेस्टिनेशन तक पहुंचाया था।
गीता की रियल लाइफ में : कराची के स्वामीनारायण मंदिर के पुजारी बीर सीमल। इन्होंने गीता को पाकिस्तान में हुई कई दिक्कतों से बचाया था।
6. रील लाइफ में निगेटिव रोल : महाराजा टूर एंड ट्रैवल्स का ट्रैवल एजेंट (कुणाल पंडित)। वह मुन्नी को पाकिस्तान भेजने के लिए बजरंगी सबसे पहले इसी एजेंट के पास टिकट के पैसे जमा करता है। हालांकि वो मुन्नी को पाकिस्तान भेजने की बजाय बेचने चला जाता है।
गीता की रियल लाइफ में पॉजिटिव रोल : पोलानी ट्रैवल एजेंट। गीता की लाइफ में पोलानी ने उसे इंडिया भेजने में वीसा और टिकट से जुड़ी प्रोसेस पूरी करने में मदद की।
गीता की रियल लाइफ में पॉजिटिव रोल : पोलानी ट्रैवल एजेंट। गीता की लाइफ में पोलानी ने उसे इंडिया भेजने में वीसा और टिकट से जुड़ी प्रोसेस पूरी करने में मदद की।
उधर, गांव में भाई-बहन कर रहे हैं गीता का इंतजार
बिहार के सहरसा जिले की गीता की वापसी का उसके पिता जनार्दन महतो दिल्ली में इंतजार कर रहे हैं। सहरसा में चिरैया ओपी के कबीरा धाप गांव में सुबह से रौनक है। गांव के लोग गीता के घर पर जुटे हैं। सबको एक ही आस है कि कब गीता गांव आएगी?
WHAT NEXT : गीता का होगा डीएनए टेस्ट
सहरसा के जनार्दन महतो के अलावा दो और परिवार गीता को अपनी बेटी बता रहे हैं। गीता बोल-सुन नहीं पाती। इसलिए वह अपनी बात ठीक से कह नहीं पा रही है। लिहाजा विदेश मंत्रालय ने डीएनए टेस्ट का फैसला किया है, ताकि गीता के असली माता-पिता की पहचान हो सके।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]