हद है, केक में इस्तेमाल किया हुआ कॉन्डम

Disgustedमॉस्को। एक महिला तब बुरी तरह से चिढ़ गई जब उसने एक दुकान से खरीदे केक को काटा तो उसके बीच से इस्तेमाल किया हुआ कॉन्डम मिला। टटियाना ने ईस्टर के लिए केक एक लोकल सुपरमार्केट से खरीदा था। इसी केक से उसे घिनौनी चीज मिली। टटियाना का मानना है कि ऐसा प्रतिशोधवश किया गया है। उस स्टोर के एक ऐम्पलॉयी को नौकरी से निकाला गया था। उसी ने प्रतिशोध लेने के लिए ऐसा किया।

टटियाना ने बताया कि उसे ईस्टर केक को काटते वक्त बीच में इस्तेमाल किया हुआ कॉन्डम मिला। उसने इस केक को ओके सुपरमार्केट से खरीदा था। यह सुपरमार्केट साउथ सेंट्रल रूस के ट्यूमेन सिटी में है। ईस्टर केक इटली के पनेतोने केक की तरह होता है। पारंपरिक रूप से रूस का बना ईस्टर केक लोकप्रिय है। एक मई ईस्टर डे के मौके पर यह केक बनता है।

टटियाना ने कहा, ‘जब मैंने केक काटा तो देखा कि रबर की कोई चीज है। शुरू में मुझे लगा कि यह रबर का कोई दस्ताना है। लेकिन जब मैंने और करीब से देखा तो मन बुरी तरह से खराब हो गया। दरअसल, वह इस्तेमाल किया हुआ कॉन्डम था। इस कॉन्डम के साथ ही केक को बनाया गया था।’
ईस्टर केक सुपरमार्केट के खुद की बेकरी में बनाया जाता है। इस मामले में टटियाना ने सुपरमार्केट चेन के हेड ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई है। टटियाना ने कहा, ‘ऐसा लग रहा है कि कंपनी ने ईस्टर से पहले कुछ स्टाफ को निकाला और उन्होंने प्रतिशोध में ऐसा किया। टटियाना को तब और हैरानी हुई तब पता चला कि सुपरमार्केट की बेकरी में केवल महिलाएं ही काम करती हैं।


                             केक में मिला इस्तेमाल किया हुआ कॉन्डम

ओके सुपरमार्केट चेन इस मामले की जांच कर रहा है लेकिन उसका कहना है कि यह बाहरी चीज केक के भीतर रबर के दस्ताने की एक उंगली है। लोकल इंटरनेट फोरम पर इस मामले को लेकर लोगों ने काफी गुस्सा निकाला। लोगों का कहना है कि यह पागलपन की हद है। एक इंटरनेट यूजर ने महिला पर ही निशाना साधते हुए लिखा है, ‘इससे साबित होता है कि महिलाओं को आलसी नहीं होना चाहिए। उन्हें फैमिली के लिए केक घर पर ही बनाना चाहिए न कि सुपरमार्केट से खरीदना चाहिए।’

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button