अयोध्या :श्रीराम मंदिर की शोभा बढ़ाने आ रही है 613 किलो की घंटी

अयोध्या में बनने जा रहे प्रभु राम के भव्य मंदिर में 613 किलो को विशालकाय घंटा लगेगा। यह घंटा रामेश्वर से चलकर शनिवार को दिल्ली पहुंचा।

करोलबाग के 108 फुट संकट मोचन धाम हनुमान मंदिर से विधिवत पूजन अर्चन के बाद फिर इसे आगे के लिए रवाना किया गया। 17 सितंबर को इस यात्रा का शुभारंभ हुआ था। जिसका समापन 7 अक्टूबर को अयोध्या स्थित राम मंदिर पहुंचने पर होगा।

लीगल राइट्स कॉउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा यह घंटा ले जाया जा रहा है। यह एक सुंदर रथ पर जा रहा है। इसे श्रीराम रथ का नाम दिया गया है। इस अवसर पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बताया कि रथ के माध्यम रामेश्वर से लायी जा रही 613 किलो धातु से बने इस घंटे को अयोध्या में मंदिर निर्माण ट्रस्ट को भेंट किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए लीगल राइट्स कॉउंसिल ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय महासचिव राजलक्ष्मी मंदा की सराहना की और उनका स्वागत भी किया।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button