अरविंद केजरीवाल ने सुशील गुप्ता को क्यों चुना, क्या फंडिंग का मामला है

नई  दिल्ली। दिल्ली से राज्यसभा के लिए तीन सीटों पर आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है. इनमें दो नाम चौंकाने वाले हैं, ये हैं सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता, इनके अलावा संजय सिंह को भी चुना गया है। ये तीनों राज्यसभा में पार्टी की आवाज बुलंद करेंगे। इस एलान के बाद अरविंद केजरीवाल और आप पर सवाल खड़े हो रहे हैं, आखिर केजरीवाल ने सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता को क्यों चुना,. क्या इसके पीछे पार्टी फंडिंग भी वजह है, बता दें कि सुशील गुप्ता हजारों करोड़ के मालिक हैं। वहीं एनडी गुप्ता सीए हैं और केंद्र सरकार की कई समीतियों के सदस्य रह चुके हैं। केजरीवाल ने उम्मीदवारों के चयन में आर्थिक पहलू को भी ध्यान में रखा है।

जिन सुशील गुप्ता को अरविंद केजरीवाल ने राज्यसभा का टिकट दिया है वो पहले कांग्रेस में हुआ करते थे। कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए हैं, बताया जाता है कि उनके पास हजारों करोड़ रूपये की संपत्ति है। खास बात ये है कि सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता के बारे में पहले कोई नहीं जानता था। इनके बारे में जानकारी हम आपको दे देते हैं। सुशील गुप्ता पुराने कांग्रेसी हैं, वो 25 साल तक पंजाबी बाग क्लब के चेयरमैन रहे हैं। राजनीति की शुरूआत सुशील गुप्ता ने कांग्रेस के छात्र संगठन से की थी। 2013 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर मोती नगर से चुनाव लड़ा था। जिस में उनको हार का सामना करना पड़ा था। खुद को शुद्ध रूप से किसान कहने वाले सुशील गुप्ता जमीन के बिजनेस के साथ शिक्षा और स्वास्थ के क्षेत्र से भी जुड़े हुए हैं।

2013 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपनी संपत्ति के बारे में जो ब्यौरा दिया था, उसके मुताबिक सुशील गुप्ता करोड़पति हैं, उनके और उनकी पत्नी के नाम पर कई बैंक में खाते हैं, 5 करोड़, 1 करोड़ 40 लाख, 1 करोड़ 31 लाख, 82 लाख, 85 लाख की अलग-अलग जगहों पर जमीन की प्रॉपर्टी के बारे में भी उन्होंने जानकारी दी थी। उनके पास कुल 41 करोड़ की जमीन थी। सूत्रों का कहना है कि सुशील गुप्ता के पास दिल्ली और हरियाणा में 25-30 स्कूल, कॉलेज और अस्पताल हैं। मनीष सिसोदिया ने सुशील गुप्ता के नाम का एलान होने के बाद कहा कि वो 15 हजार बच्चों को फ्री में शिक्षा दे रहे हैं इस से बड़ी बात और क्या हो सकती है।

सवाल ये है कि कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस छोड़कर आप में आए सुशील गुप्ता को अचानक से अरविंद केजरीवाल ने राज्यसभा के लिए क्यों चुन लिया, क्या सुशील गुप्ता के जरिए वो फंडिंग के पहलू को साध रहे हैं। सोशल मीडिया पर तो खुलेआम कहा जा रहा है कि केजरीवाल ने राज्यसभा की सीट सुशील गुप्ता को बेची है, कांग्रेस नेता अजय माकन ने भी सुशील गुप्ता के जरिए केजरीवाल पर हमला किया है। कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि सुशील गुप्ता को राज्यसभा भेजने के पीछे जरूर कोई अंदर की बात है जो अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन जिस तरह से कुमार विश्वास ने केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोला है उस से ये संकेत जरूर मिल रहे हैं कुमार आने वाले समय में सुशील गुप्ता को लेकर कोई बड़ा खुलासा कर सकते हैं।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button