आकाश अंबानी प्री एंगेजमेंट ग्रैंड पार्टी में प्रियंका

मुकेश अंबानी  नीता अंबानी के बड़े बेटे अाकाश अंबानी  श्लोका मेहता की प्री एंगेजमेंट ग्रैंड पार्टी का आयोजन मुकेश अंबानी ने अपने मुंबई स्थित घर पर ही गुरुवार की शाम किया. इस मौके पर बॉलीवुड के महान सितारे नज़र आए. हमने आपको बताया था कि, प्री एंगेजमेंट पार्टी में मेहंदी वाले प्रोग्राम में बुधवार की रात प्रियंका चोपड़ा पहुंची थी. प्रियंका जब अपने घर से निकली थी तब साथ में निक जोनास थे. लेकिन इस ग्रैंड पार्टी में निक  प्रियंका साथ नज़र आए.

Image result for आकाश अंबानी प्री एंगेजमेंट ग्रैंड पार्टी में प्रियंका

आकाश अंबानी  श्लोका मेहता की एंगेजमेंट 30 जून को होना है. इससे पहले प्री एंगेजमेंट ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें बॉलीवुड के ज्यादातर सितारे शामिल हुए हैं. खास बात यह है कि, इस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा अपने खास दोस्त अमेरिकी प्रसिद्ध गायक  एक्टर निक जोनास के साथ पहुंची.

तस्वीर में देख सकते हैं कि प्रियंका ने इस मौके पर रेड साड़ी पहनी हुई थी. वही निक जोनास ब्लू कलर के सूट में नज़र आए.

प्रियंका  निक गोवा में वेकेशन एंजॉय कर बुधवार को मुंबई लौटे थे. इसके बाद वे श्लोका की एंगेजमेंट पार्टी के दौरान मेहंदी वाले फंक्शन में नज़र आए थे. आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि, पिछले कुछ दिनों से निक  प्रियंका को लेकर लगातार अफेयर की खबरें आ रही हैं. अमेरिका से हिंदुस्तान पहुंचे तक  हिंदुस्तान में आउटिंग के दौरान भी जो फोटोज़सोशल मीडिया पर शेयर हुई वो वायरल हुईं. प्रियंका ने भी खुद अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरों को पोस्ट किया था. एक तस्वीर में निक  प्रियंका के भाई नज़र आ रहे थे जिसके लिए प्रियंका ने लिखा था मेरे फेवरेट मेन. यह समझा जा रहा है कि, इशारों-इशारों में प्रियंका ने अपनी बात कह दी है. लेकिन अभी तक दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को लेकर कुछ भी खुलकर नहीं बोला है.

इस खास मौके पर आलिया भट्ट भी मौजूद थीं.

आलिया इस पार्टी में पिंक कलर की खूबसूरत साड़ी में नज़र आई.

पार्टी में रणबीर कपूर भी खास तौर पर मौजूद थे. आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि, 29 जून को रणबीर कपूर की फिल्म संजू रिलीज़ होने जा रही है.

इस खास मौके पर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान अपनी पत्नी गौरी संग पहुंचे थे.

करण जौहर कुछ इस अंदाज में नज़र आए.

इस खुशी के मौके पर पूर्व क्रिकेटर  क्रिकेट के ईश्वर कहलाये जाने वाले सचिन तेंडुलकर अपनी पत्नी अंजली संग आए थे.

आकाश  उनकी होने वाली पत्नी श्लोका कुछ इस अंदाज में नज़र आए. उन्होंने आए अतिथि का स्वागत किया.

 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button