आगरा- डॉ. योगिता मर्डर केस की ये एक्सक्लूसिव जानकारी आई सामने….

आगरा- डॉ. योगिता मर्डर केस की ये एक्सक्लूसिव जानकारी आई सामने....

Dr Yogita Murder Case exclusive information Agra:- आगरा- डॉ. योगिता मर्डर केस की ये एक्सक्लूसिव जानकारी आई सामने….

Dr Yogita Murder Case exclusive information Agra:-

आगरा- डॉ. योगिता मर्डर की एक्सक्लूसिव जानकारी…

शातिर विवेक तिवारी को मुकम्मल सज़ा दिलाने के लिए आगरा पुलिस ने रचा चक्रव्यूह।

हाइवे के सभी टोल प्लाजा की CCTV फुटेज निकलवायेगी आगरा पुलिस।

विवेक के मोबाइल टावर कनेक्टिविटी और IDPR कनेक्टिविटी को गूगल पे प्लाट किया जाएगा।

डॉ योगिता के मिसिंग फ़ोन की ट्रेकिंग के लिए सर्विलांस एक्सपर्ट की मदद लेगी आगरा पुलिस।

पुलिस कस्टडी रिमांड में पूछे जाने वाले प्रश्न किये गए तैयार।

फोरेंसिक सैंपल भी जल्द FSL भेजने के निर्देश।

डॉ. योगिता की मुट्ठी में मिले बालों और नाखूनों में फंसी स्किन की DNA प्रोफाइल कराने के दिये निर्देश।

विवेक ने कानपुर में गाड़ी चेंज की, वहां कॉलोनी के फुटेज खंगालेगी आगरा पुलिस।

कार के अंदर हुई घटना का सीन रिक्रिएशन कराने के निर्देश, FSL की टीम करेगी।

साइबर फोरेंसिक एक्सपर्ट के द्वारा फ़ोन के डेटा को रिट्रीव कराया जाएगा।

ऑडियो कन्वर्सेशन पुलिस के लिये अत्यंत महत्वपूर्ण साक्ष्य, विवेक के मन में क्या चल रहा था।

योगिता के शरीर में मिली बुलेट की होगी माइक्रो एनालिसिस, बैलिस्टिक एक्सपर्ट से रिवॉल्वर की जांच।

आलाकत्ल बरामद करने के निर्देश।

पिस्टल किस नाम से थी, किसका लाइसेंस, विवेचना में होगा सम्मलित।

MG रोड से लेकर प्रतापपुरा औऱ फतेहाबाद रोड के CCtv फुटेज कलेक्ट करने में जुटी पुलिस।

उत्तर प्रदेश के आगरा में 26 साल की डॉक्टर योगिता गौतम की हत्या के मामले में गिरफ्तार डॉ. विवेक तिवारी से पूछताछ के बाद पुलिस बड़ा खुलासा किया है। डॉक्टर विवेक योगिता के शव को जलाना चाहता था। लेकिन किसी की आहट पाकर वह डर गया और उरई (जालौन) भाग गया था। बता दें कि विवेक मृत योगिता का सीनियर था। वह उससे शादी करना चाहता था। लेकिन, शादी से इंकार करने पर विवेक ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पेशेवर कातिल की तरह बदलता रहा बयान

डॉ. विवेक ने पूछताछ में बताया, ‘मंगलवार शाम को मैं जालौन से योगिता से मिलने आगरा आया था। योगिता कार में बैठी तभी उससे बहस शुरू हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि मैंने गुस्से में आकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। मुझे लगा कि वह मरी नहीं है। मैं अपनी कार में चाकू रखता हूं। उसी चाकू से योगिता के सिर और चेहरे पर वार किए। फिर सुनसान जगह पर शव फेंक दिया।’ पुलिस ने बताया कि दोनों 7 साल से रिलेशन में थे।

गुरुवार देर शाम डॉक्टर योगिता गौतम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उसके शरीर से तीन गोलियां निकली। जबकि, हत्यारोपी डॉक्टर विवेक तिवारी के कबूलनामे में गोली मारने की बात नहीं थी।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button