आजमगढ़ में कांग्रेस के लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करके अपनी मांगों का किया समर्थन

आजमगढ़ : आजमगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुँच कर धरना दिया। और अपनी मांगों के समर्थन में महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को संबोधित 5 सूत्रीय मांग पत्र पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के माध्यम से प्रेषित किया। और मांग की घटना के दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए।

 

लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध जांच कर कड़ी कार्यवाही की जाए। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से तत्काल त्यागपत्र दिलाया जाय, मृत बच्ची के परिवार जनों को 25 लाख तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। मृत बच्ची के परिवार जनों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी है कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गयी है। अपराधियों के हौसले बुलंद है यहां जंगलराज जैसी स्थिति है। उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस का अपराधियों को खौफ नहीं रह गया है। जिसका ताजा उदाहरण हाथरस में गैंगरेप के बाद बच्ची की रीढ़ की हड्डी तोड़ी गयी जीभ भी काटी गयी। और उसने जीवन मृत्यु से संघर्ष करते हुए दम तोड़ दिया। बच्ची के मृत शरीर को भी पुलिस ने घरवालों को नहीं दिया। सबूतों को छिपाने की गरज से रात के अंधेरे में दाह संस्कार कर दिया गया। घटना को शासन प्रशासन पूरी तरह से दबाने का प्रयास किया मांग पूरी ना होने की दशा में कांग्रेस पार्टी के लोग बड़ा आंदोलन करेगी।

 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button